फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP GIS 2023: Yogendra Upadhyay said, Yogi government is making UP a digital economy state

UP GIS 2023 : योगेन्द्र उपाध्याय बोले, यूपी को डिजिटल अर्थव्यस्था वाला राज्य बना रही है योगी सरकार

Sat, 11 Feb 2023 01:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 11 Feb 2023 01:07 AM IST
सार

कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में राज्य में इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण के एक नये ईकोसिस्टम को जन्म दिया गया है। कार्यान्वयन में सुगमता सुनिश्चित करने के लिए इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण नीति 2020 को निवेशकों की आवश्यकताओं के अनुरूप संशोधित किया गया है।

विज्ञापन
UP GIS 2023: Yogendra Upadhyay said, Yogi government is making UP a digital economy state
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने, प्रदेश को 2027 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है। राज्य के चहुमुखी सामाजिक-आर्थिक विकास में डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस दिशा में कार्य करते हुए योगी सरकार यूपी को डिजिटल अर्थव्यस्था वाला राज्य बना रही है।

विज्ञापन


इसके लिए राज्य सरकार प्रदेश में प्रौद्योगिकी के बुनियादी ढांचे में सुधार कर रही है। साथ ही इसमें युवाओं को अधिक भागीदारी के लिए तैयार किया जा रहा है। यह बातें उत्तर प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने “यूपी इन्वेस्टर्स समिट- 2023" में "उत्तर प्रदेशः डिजाइनिंग एण्ड मैन्युफैक्चरिंग इन इण्डिया, फॉर दि वर्ल्ड" सत्र के दौरान कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में आरम्भ की गई इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण नीति ने राज्य में 21,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में राज्य में इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण के एक नये ईकोसिस्टम को जन्म दिया गया है। कार्यान्वयन में सुगमता सुनिश्चित करने के लिए इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण नीति 2020 को निवेशकों की आवश्यकताओं के अनुरूप संशोधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा सेमीकण्डक्टर इकाइयों में निवेश आमंत्रित करने के लिए बड़े पैमाने पर चलाये गये आउटरीच कार्यक्रम से वैश्विक निवेशक समुदाय में अत्यधिक रुचि उत्पन्न हुई है और इस क्षेत्र में निवेश के लिए कई प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। सरकार इन परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ काम कर रही है।

सत्र के दौरान हुई चर्चा में तमाम पैनलिस्ट मौजूद रहे जिसमें यह बात भी उभर कर आई भारत में इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण का विकास अति उच्च गति से हो रहा है इलेक्ट्रानिक्स वस्तुओं का घरेलू उत्पादन 2015-16 में 2,43,263 करोड़ रूपये (37 बिलियन अमेरिकन डॉलर) से बढ़कर 2020-21 में 5,54,461 करोड़ रूपये (74.7 बिलियन अमेरिकन डॉलर) हो गया जोकि 17.9 प्रतिशत चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर है।


“उत्तर प्रदेशः डिजाइनिंग एण्ड मैन्युफैक्चरिंग इन इण्डिया, फॉर दि वर्ल्ड" सत्र का उद्देश्य इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण क्षेत्र के लिए राज्य के अवसरों और नीतियों को उजागर करना और विकास की सम्भावनाओं, चुनौतियों और आगामी रणनीतियों पर विचार–विमर्श किया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed