फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP GIS 2023: Dan Jorgensen said, Denmark wants to work with the visionary leadership of CM Yogi

UP GIS 2023 : डैन जोर्जेंसन ने कहा, सीएम योगी के दूरदर्शी नेतृत्व के साथ काम करना चाहता है डेनमार्क

Sat, 11 Feb 2023 01:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 11 Feb 2023 01:09 AM IST
सार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में भी गंगा और उसकी सहायक नदी वरुणा की सफाई को लेकर डेनमार्क सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच एक हजार करोड़ का एमओयू साइन हुआ है।

विज्ञापन
UP GIS 2023: Dan Jorgensen said, Denmark wants to work with the visionary leadership of CM Yogi
यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार गंगा को अविरल-निर्मल करने के संकल्प के साथ लगातार कार्य कर रही है। ऐसे में गंगा और उसकी सहायक नदियों को अविरल-निर्मल बनाने के संकल्प के साथ जारी ‘नमामि गंगे परियोजना’ के अच्छे नतीजे देखने को मिले हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में भी गंगा और उसकी सहायक नदी वरुणा की सफाई को लेकर डेनमार्क सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच एक हजार करोड़ का एमओयू साइन हुआ है। डेनमार्क सरकार वाराणसी में गंगा की सफाई के लिए स्मार्ट रिवर लेबोरेटरी बनाएगी।

विज्ञापन


वृंदावन योजना में आयोजित जीआईएस 23 के दौरान डेनमार्क पार्टनर सत्र में डेनमार्क के मंत्री डैन जोर्जेंसन और उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच ये एमओयू साइन हुआ। इस दौरान डेनमार्क के वैश्विक जलवायु नीति के मंत्री डैन जोर्जेंसन ने कहा कि भारत विश्व की सबसे बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश भारत की शक्ति बन चुका है।
विज्ञापन


यही नहीं हम लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपी के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। उन्होंने भारत-डेनमार्क हरित रणनीतिक साझेदारी के बारे में बोलते हुए कहा कि यह साझेदारी स्केल, स्किल्स, स्पीड, स्कोप और सस्टेनेबिलिटी के आधार पर दिशा तय करती है। यहीं नहीं हम लोग डायबिटीज को पूरी तरह खत्म करना चाहते हैं और उसके लिए पूरी तरह से डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारत और डेनमार्क के बीच रिश्ते कई दशक पुराने हैं। कोविड के दौरान भी दोनों सरकारों के बीच सकारात्मक सहयोग बना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत डेनमार्क के साथ मिलकर ग्रीन पार्टनरशिप के माध्यम से पर्यावरण को बचाने के लगातार काम कर रहा है। एनर्जी, फूड, सॉफ्टवेयर जैसे क्षेत्रों में डेनमार्क भारत में काम करते रहे हैं।


उन्होंने कहा कि गंगा की सहायक नदियां विशेष रुप से वाराणसी में वरुणा नदी के कायाकल्प का प्रोजेक्ट निश्चित रुप से वहां के लोगों को नया जीवन देगा। हमारी सरकार लगातार नदियों के पानी को साफ करने के साथ-साथ जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर जल पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। डेनमार्क के प्रधानमंत्री जी ने भी भारत के जल जीवन मिशन को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed