फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Ghaziabad Additional Commissioner suspended for Rs 3.50 crore GST refund fraud, fraud was committed ten ye

यूपी: जीएसटी रिफंड में 3.50 करोड़ की गड़बड़ी में गाजियाबाद के अपर आयुक्त सस्पेंड, दस साल पहले की थी धांधली

Tue, 15 Apr 2025 10:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 15 Apr 2025 10:09 PM IST
सार

Ghaziabad Additional Commissioner suspended: फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये का जीएसटी रिफंड करने के मामले में गाजियाबाद के राज्य कर अपर आयुक्त भूपेंद्र शुक्ला को सस्पेंड कर दिया गया। मामला दस साल पुराना है। 
 

विज्ञापन
UP: Ghaziabad Additional Commissioner suspended for Rs 3.50 crore GST refund fraud, fraud was committed ten ye
शासन ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये का जीएसटी रिफंड करने के मामले में गाजियाबाद के राज्य कर अपर आयुक्त भूपेंद्र शुक्ला को सस्पेंड कर दिया गया। करीब दस साल पहले कानपुर में उपायुक्त पद पर तैनाती के दौरान उन्होंने ये धांधली की थी। तब राज्य में वैट व्यवस्था लागू थी।

विज्ञापन


मंगलवार को राज्य सरकार ने वैट निर्धारण में अनियमितता बरतने पर अपर आयुक्त भूपेंद्र शुक्ला को सस्पेंड कर दिया। वर्तमान में वह गाजियाबाद जोन-2 के अपर आयुक्त थे। ये धांधली कानपुर खंड आठ में उपायुक्त पद पर तैनाती के दौरान की गई थी, जब मांग के बिना ही उन्होंने करीब 3.50 करोड़ रुपये एक फर्म को जारी कर दिए थे। मंगलवार को विशेष सचिव राज्य कर श्याम प्रकाश नारायण ने उनका निलंबन आदेश जारी कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान शुक्ला आयुक्त कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। इस मामले की जांच प्रमुख सचिव स्टांप अमित गुप्ता को सौंपी गई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि प्रमुख सचिव एम. देवराज को भूपेंद्र शुक्ला के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। गोपनीय जांच में शिकायतें सही पाई गईं। कानपुर में तैनाती के दौरान उनकी तमाम शिकायतें सही पाई गईं। एक सिंडीकेट से नजदीकी भी जगजाहिर थी। उसी को लाभ देने के आरोप में शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed