फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Get ready for cold, Meteorological Department issued cold wave alert, mercury dropped in these districts

UP Weather: ठिठुरने के लिए हो जाएं तैयार... आज 25 से ज्यादा जिलों में शीतलहर का अलर्ट, इन इलाकों में गिरा पारा

Thu, 12 Dec 2024 07:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 12 Dec 2024 07:10 PM IST
सार

Weather of UP: यूपी में सर्दी ने दस्तक दे दी है। बुधवार से प्रदेश के करीब हर हिस्से में शीतलहर चलनी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने प्रभावित जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
UP: Get ready for cold, Meteorological Department issued cold wave alert, mercury dropped in these districts
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में ठिठुरन भरी ठंड दस्तक दे चुकी है। यूपी के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को दिन में भी सर्द हवाएं चलीं। इस साल अक्तूबर के बाद ऐसा पहली बार है जब बुधवार को पश्चिमी जिलों समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया। बृहस्पतिवार के लिए मौसम विभाग ने 25 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं तराई में कोहरे का अलर्ट है। यूपी में शीतलहर के अगले पांच दिन तक चलने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले पांच दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम पारे में

विज्ञापन


पांच डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के प्रभाव व पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से मौसम में बदलाव आया है। अगले कुछ दिनों में तापमान में अभी और गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन


सर्द हवाओं के बीच बुधवार को उरई में सर्वाधिक 29 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं वाराणसी में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और प्रयागराज में 25.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें अयोध्या में सबसे कम 4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बुलंदशहर में 5 डिग्री और बरेली में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठिठुरन भरी ठंड के लिए हो जाइए तैयार

UP: Get ready for cold, Meteorological Department issued cold wave alert, mercury dropped in these districts
जोर पकड़ती सर्दी - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में ठंड दस्तक दे चुकी है। यहां बुधवार को दिन में भी गुनगुनी धूप के सर्द हवाएं चलीं। देर शाम तक गलन भरी हवा के असर से लोग ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल अक्तूबर के बाद ऐसा पहली बार है जब बुधवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे चला गया। शीतलहर के अगले पांच दिन तक चलने के आसार हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के प्रभाव व पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से मौसम में बदलाव आया है। अगले कुछ दिनों में तापमान में अभी और गिरावट के आसार हैं। पिछले एक हफ्ते में लखनऊ के न्यूनतम पारे में पांच से छह डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। बीते बृहस्पतिवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री की गिरावट के साथ 24.1 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री की गिरावट के साथ 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बेहतर हुई शहर की हवा

मौसम में सर्दी की शुरुआत के बीच लखनऊ में बुधवार को छह वायु प्रदूषण मापक स्टेशनों में से सिर्फ अलीगंज की हवा नारंगी यानी खराब गुणवत्ता की रही। गोमतीनगर, तालकटोरा, लालबाग और बीबीएयू की हवा पीली श्रेणी यानी मध्यम गुणवत्ता की रही। वहीं कुकरैल की हवा हरे श्रेणी यानी अच्छे गुणवत्ता की रही।

शहर की हवा का हाल
कुकरैल- 95 - हरा- अच्छा
अलीगंज- 214 - नारंगी- खराब
लालबाग- 185 - पीला- मध्यम
बीबीएयू- 102 - पीला- मध्यम
गोमतीनगर- 131 - पीला- मध्यम
तालकटोरा- 118- पीला- मध्यम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed