{"_id":"617bd056938fe44b86201736","slug":"up-fugitive-ips-manilal-patidar-s-dismissal-process-begins-ig-praveen-kumar-will-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : भगोड़े आईपीएस मणिलाल पाटीदार की बर्खास्तगी प्रक्रिया शुरू, आईजी प्रवीण कुमार करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : भगोड़े आईपीएस मणिलाल पाटीदार की बर्खास्तगी प्रक्रिया शुरू, आईजी प्रवीण कुमार करेंगे जांच
Fri, 29 Oct 2021 04:13 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 29 Oct 2021 04:13 PM IST
सार
आईजी की ओर से बयान दर्ज कराने के लिए पाटीदार को नोटिस भेजा जा चुका है, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
मणिलाल पाटीदार आईपीएस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भगोड़े आईपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार को पुलिस सेवा से बर्खास्त करने के लिए गृह विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विभागीय जांच आईजी मेरठ प्रवीण कुमार को दी गई है। आईजी की ओर से बयान दर्ज कराने के लिए पाटीदार को नोटिस भेजा जा चुका है, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि आईजी उन्हें दोषी मानते हुए जल्द शासन को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे। इसके बाद शासन स्तर पर भी पाटीदार को पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। पाटीदार तब भी आए तो उनकी बर्खास्तगी के लिए यूपीएससी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
यूपीएससी जांच के राष्ट्रपति को पाटीदार की बर्खास्तगी की संस्तुति भेजेगा। वहां से मुहर के बाद पत्रावली केंद्रीय गृह मंत्रालय और फिर प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी। इसके बाद बर्खास्तगी का आदेश जारी होगा। इस प्रक्रिया में तीन से छह माह लग सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में महोबा के एक खनन व्यवसायी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में तत्कालीन एसपी पाटीदार का नाम आया था। उन पर रिश्वतखोरी का भी आरोप लगा था।
विज्ञापन