यूपी की इस ऐतिहासिक इमारत में मिलेगा फ्री वाई-फाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य संग्रहालय फ्री वाई-फाई सुविधा से लैस होने वाला देश का पहला म्यूजियम होने जा रहा है। अभी तक सूबे में सिर्फ ताजमहल को ‘वाई-फाई जोन’ वाले दर्शनीय स्थल का रुतबा हासिल है,लेकिन आने वाले दिनों में लखनऊ बनारसीबाग स्थित राज्य संग्रहालय भी इस लिस्ट में शामिल हो जाएगा।
इसके लिये कवायद चल रही है,पहले चरण में कार्यदायी संस्था ने अपना प्रोजेक्ट प्लान भी सौंप दिया है। निदेशक राज्य संग्रहालय डॉ.एके पांडेय ने बताया कि संग्रहालय कैंपस को अगले कुछ महीनों में‘वाई-फाई जोन’किये जाने की तैयारी है।
इसके लिये कार्यदायी संस्था अपट्रान ने हमें प्रोजेक्ट का डीपीआर सौंपा है। प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब पौने चार लाख रुपये है। सर्दियों से पहले इसे पूरा किये जाने की तैयारी है। अकेले राज्य संग्रहालय ही नहीं, ममी विंग, लोक कला संग्रहालय और विदेशी शासकों की गैलरी को ‘वाई-फाई जोन’ कवर करेगा।
टिकट के साथ ही मिलेगा वाईफाई का पासवर्ड
डीपीआर के मुताबिक ‘वाई-फाई जोन’ की सुविधा दर्शकों को टिकट के खरीदते ही मिलना शुरू हो जाएगी। टिकट खरीदते ही दर्शकों को पासवर्ड मुहैया कराया जाएगा जो कि यूजर द्वारा एक्टिवेट करते ही उसे ‘वाई-फाई सुविधा देना शुरू कर देगा।
बताया जा रहा है कि शुरुआत में यह 30 मिनट की सुविधा ही देगा। हर दिन पासवर्ड बदलता रहेगा। अभी हैदराबाद स्थित सालारजंग संग्रहालय भी दर्शकों को ऐसी सुविधा मुहैया कराने में लगा हुआ है।
हालांकि अभी वहां भी 2-3 महीने का समय लगने वाला है।