{"_id":"609d456572cc3d41934099af","slug":"up-free-ration-will-be-distributed-across-the-state-from-may-20-distribution-will-be-till-may-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : 20 मई से प्रदेश भर में बांटा जाएगा निशुल्क राशन, 31 मई तक होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : 20 मई से प्रदेश भर में बांटा जाएगा निशुल्क राशन, 31 मई तक होगा वितरण
Thu, 13 May 2021 08:57 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 13 May 2021 08:57 PM IST
सार
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रदेश भर में नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरन बीस मई से शुरू होगा। इस बाबत आयुक्त खाद्य एवं रसद ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
राशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रदेश भर में नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरन बीस मई से शुरू होगा। इस बाबत आयुक्त खाद्य एवं रसद ने निर्देश जारी कर दिए हैं। आयुक्त खाद्य एवं रसद मनीष चौहान ने गुरुवार को सभी जिलाधिकारियों एवं संबद्ध अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
कहा गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के इस चरण में निशुल्क राशन का वितरण किया जाएगा । 20 मई से यह शुरू होगा और 31 मई तक चलेगा। हालांकि प्रदेश सरकार की जून माह में भी इसके वितरण की तैयारी है लेकिन फिलहाल 31 मई तक ही वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके तहत अंत्योदय तथा गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम राशन का वितरण होगा। कहा है कि वितरण के समय कोविड-19 नियमों का पूरा पालन किया जाए। राशन की दुकान पर एक समय में बस 5 लाभार्थी ही मौजूद हों। इसके लिए सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली जाएं। राशन का उठान समय से सुनिश्चित कर लिया जाए ।
विज्ञापन
17 तक ले सकेंगे सामान्य राशन
सार्वजनिक वितरण प्रणाली में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अंत्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को राशन का वितरण किया जा रहा है। इसमें प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न जिसमें 20 किलोग्राम गेहूं व 15 किलोग्राम चावल का वितरण किया जा रहा है। इसमें गेहूं का वितरण मूल्य 2 रुपए प्रति किलो तथा चावल का 3 रुपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। यह वितरण 14 मई तक होना था लेकिन अब इसकी तिथि बढ़ा दी गई है । आयुक्त मनीष चौहान ने बताया कि इसका वितरण अब 17 मई तक होगा। इसके बाद 20 मई से निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।