फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Free gas cylinder for people on Diwali.

UP: दिवाली पर 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलिंडर देने की तैयारी, 3-4 दिन के भीतर होगा भुगतान

Sat, 05 Oct 2024 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 05 Oct 2024 12:13 AM IST
सार

लाभार्थियों के खाते आधार प्रमाणित होंगे, उनके सिलिंडर खरीदते ही इसके दाम की भरपाई उनके खातों में कर दी जाएगी।

विज्ञापन
UP: Free gas cylinder for people on Diwali.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने दिवाली पर 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलिंडर देने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश सरकार हर साल होली और दिवाली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को यह उपहार देती है।

विज्ञापन


जिन लाभार्थियों के खाते आधार प्रमाणित होंगे, उनके सिलिंडर खरीदते ही इसके दाम की भरपाई उनके खातों में कर दी जाएगी। खाद्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक, करीब 1.25 करोड़ लाभार्थियों के खाते आधार प्रमाणित हैं। इन लाभार्थियों को भुगतान करके सिलिंडर खरीदना होगा, तीन-चार दिन के भीतर संबंधित तेल कंपनियां उनके खातों में राशि भेज देगी। बाकी लाभार्थियों के खाते जैसे-जैसे आधार प्रमाणित होते जाएंगे उनके खातों में रकम की भरपाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश सरकार ने तेल कंपनियों को एडवांस के तौर पर 50 फीसदी राशि दे दी है। जब इस राशि का 75 प्रतिशत हिस्से का उपयोग हो जाएगा तो उसका उपयोगिता प्रमाणपत्र मिलने पर शेष राशि भी जारी कर दी जाएगी। सभी जिलों में लाभार्थियों के बैंक खाते अभियान चलाकर आधार से जोड़ने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed