फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Fraudsters sold the land of former Chief Minister Digvijay Singh.

UP: जालसाजों ने बेच डाली पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की जमीन, शुरू हुआ काम तो केयरटेकर ने की शिकायत

Sun, 23 Feb 2025 11:59 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 23 Feb 2025 11:59 AM IST
सार

अंबेडकरनगर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की जमीन को जालसाजों ने बेच डाली। इस पर काम शुरू हुआ तो केयरटेकर ने शिकायत की। जिला प्रशासन ने जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP: Fraudsters sold the land of former Chief Minister Digvijay Singh.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की जमीन को धोखाधड़ी कर बेच दिया गया। खरीदारों ने नींव डालने के लिए खोदाई शुरू की तो केयरटेकर ने डीएम व पुलिस से शिकायत की। जिला प्रशासन ने काम रुकवाकर जमीन से जुड़े दस्तावेज की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आलापुर तहसील क्षेत्र के रामनगर महुवर गांव के गाटा संख्या 1235 क क्षेत्रफल 0.152 हेक्टेअर दिग्विजय सिंह के नाम दर्ज है। पूर्व में जमीन उनकी मां के नाम थी। मां के निधन के बाद वरासत के लिए आवेदन करने पर 18 मई 2024 को जमीन दिग्विजय सिंह के नाम दर्ज हो गई। जमीन की वर्तमान कीमत 50 लाख के करीब है।
विज्ञापन


इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने जमीन का अधिकार पत्र मकरही रियासत के नृपेंद्र शाह के नाम पर जारी कर दिया। हालांकि अधिकार पत्र अभिलेख में दर्ज नहीं है। शुक्रवार को नींव के लिए मिट्टी खोदी जाने लगी तो केयरटेकर अनिल यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल के अनुसार हंसवर के ग्राम क्वेटला निवासी रामहरक चौहान ने 1989 में मुख्तार ए आम दिग्विजय सिंह बनकर जमीन को जियालाल, राजबहादुर पुत्रगण शिव प्रसाद व मंगली पुत्र मद्घू निवासी रामनगर महुवर के नाम बैनामा कर दिया था। अब खरीदारों ने जमीन पर निर्माण कराने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed