फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Four deaths due to storm and rain in the state, severe storm alert issued in 63 districts today; CM issues

यूपी: आंधी और बारिश से प्रदेश में चार मौतें, आज इन 63 जिलों में तेज आंधी चलने का अलर्ट; सीएम ने दिए निर्देश

Mon, 01 Jun 2026 08:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 01 Jun 2026 08:36 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार एक जून को प्रदेश के 63 जिलों में आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
UP: Four deaths due to storm and rain in the state, severe storm alert issued in 63 districts today; CM issues
यूपी में मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रविवार को भी आंधी- बारिश का दाैर जारी रहा। लखनऊ समेत कई जिलों में दोपहर बाद घने बादल छा गए और तेज आंधी शुरू हो गई। हवाओं की रफ्तार 50 से 70 किमी प्रति घंटे तक दर्ज की गई। कासगंज, मैनपुरी, अमरोहा में ओले भी गिरे। इस बीच चंदाैसी में पेड़ गिरने से एक युवक और लखनऊ के मलिहाबाद के ईशु खेड़ा गांव में दीवार ढहने से मलबे में दबकर नौ वर्षीय अनमोल की मौत हो गई। इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन




दिल्ली-एनसीआर और यूपी के प्रदेश के तराई क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। संभल, हाथरस, गोंडा, मुरादाबाद और बलरामपुर में जोरदार बारिश दर्ज की गई। शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, अलीगढ़ और बुलंदशहर में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा हुई। बलिया में 34.4 मिमी, मुरादाबाद में 21.8 मिमी, हरदोई में 19.4 मिमी, हमीरपुर में 3 मिमी, आगरा में 2.4 मिमी, लखनऊ में 2.4 मिमी और लखीमपुर खीरी में 2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस बदलाव से अधिकतम तापमान में गिरावट आई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बस्ती प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा।
विज्ञापन

63 जिलों में आंधी चलने का अलर्ट

माैसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 63 जिलों में गरज चमक और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को भी प्रदेश के लगभग 63 जिलों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने लगेगा।


 

सीएम ने दिए राहत कार्यों में तेजी के निर्देश

 प्रदेश में पिछले तीन दिनों से जारी आंधी, बारिश के दौर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राहत कार्यों में तेजी लाने को भी कहा है। जिला प्रशासन को लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा है। सीएम ने जनहानि या पशुहानि पर प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत राशि देने के निर्देश दिए। फसलों के नुकसान का तत्काल सर्वे कराने को कहा।

विज्ञापन

इन जिलों में है गरज चमक के साथ आंधी की संभावना

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed