{"_id":"602e85a32e5b0a45f41bd906","slug":"up-four-accused-arrested-for-selling-fake-coal-gangs","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : नकली कोयला बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : नकली कोयला बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
Thu, 18 Feb 2021 08:50 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 18 Feb 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या पुलिस ने नकली कोयला बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश किए जाने का दावा है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर नकली कोयले से भरे एक 22 चक्का टेलर, एक सफारी व 80 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि कोयला व्यवसायियों की मांग पर टेलर चालक कोयला बेच देने के साथ लोहे से वेस्टेज माल से निर्मित कोयले को भर देते थे।
एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने पुलिस लाइंस में गुरुवार को बताया कि व्यापारियों की ओर से मंगवाए जा रहे कोयले में लगातार धोखाधड़ी की शिकायतें आ रही थी। इसमें अयोध्या कोतवाल के नेतृत्व में गठित टीम आरोपियों की सुराग में लगी थी। राजाराम पैलेस के पास गुरुवार को शक के आधार पर मय टेलर चार लोगों को नकली कोयला बेचते पाया गया है। पुलिस ने इनको पकड़ कर पूछताछ शुरू की तो पूरी बात सामने आई। आरोपी कोयला बेचने के बाद फिर से ट्रक में लोहे व अन्य वेस्टेज पदार्थ से बने कोयले को भर देते थे।
पुलिस ने आरोपी हबीब निवासी जनता धर्मकांटा छावनी बस्ती, बनवारी लाल निवासी अजमेरी सीकर राजस्थान, बनवारी मनिया धौलपुर राजस्थान व रामनरेश मनिया धौलपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर मुकदमा लिखा है। आरोपियों के पास से एक 22 चक्का टेलर, एक टाटा सफारी व 80 हजार रुपये बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि नकली कोयले मामले का पर्दाफाश करने में उप निरीक्षक रामेंद्र वर्मा, एसओजी प्रभारी अभिषेक सिंह, उप निरीक्षक अखिलेेश यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।