फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Former MP Narendra Kushwaha and Banwari Lal join BJP

यूपी: पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा और बनवारी लाल भाजपा में शामिल, कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह भी हुए भाजपाई

Sat, 02 Dec 2023 09:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 02 Dec 2023 09:16 PM IST
सार

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में विभिन्न दलों के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
UP: Former MP Narendra Kushwaha and Banwari Lal join BJP
पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा भाजपा में शामिल - फोटो : संवाद

विस्तार

मिर्जापुर से बसपा के पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा और सपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारीलाल कंछल ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसी तरह सपा महासचिव शिवपाल यादव के करीबी व उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ (यूपीसीएलडीएफ) के पूर्व अध्यक्ष जौनपुर के कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह भी भाजपाई हो गए।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में विभिन्न दलों के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दरअसल, भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा, बसपा व कांग्रेस के प्रभावशाली नेताओं को पार्टी में शामिल कराने का अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


रालोद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री कुंवर अवधेश प्रताप सिंह, सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह कुशवाहा, रमेश चंद्र दिवाकर, लखनऊ में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महादीन गौतम और पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी उमाशंकर मिश्र ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनके अतिरिक्त रालोद के जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानों व पदाधिकारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed