फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Former IPS Amitabh Thakur appeared in court, cried and said – a murder plot is being hatched against me.

यूपी: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर कोर्ट में हुए पेश, रोकर बोले- मेरे खिलाफ रची जा रही हत्या की साजिश

Thu, 11 Dec 2025 09:26 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 11 Dec 2025 09:26 AM IST
सार

Amitabh Thakur: पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को बुधवार को तड़के लखनऊ पुलिस ने सीतापुर महोली बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
UP: Former IPS Amitabh Thakur appeared in court, cried and said – a murder plot is being hatched against me.
अमिताभ ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को बुधवार को तड़के लखनऊ पुलिस ने सीतापुर महोली बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें देवरिया के सीजेएम कोर्ट मेें पेश किया गया। जहां से उन्हें 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोर्ट जाते समय अमिताभ ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि हत्या की सुनियोजित साजिश हो रही है। यह गिरफ्तारी इसलिए हुई है कि उनके बेटे का इंटरव्यू प्रभावित हो जाए। पूर्व आईपीएस ने बार-बार खुद को निर्दाेष बता रहे थे। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कोर्ट जाते समय अमिताभ ठाकुर मीडिया से बात करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

विज्ञापन

पूर्व आईपीएस ने कोर्ट के सामने रखा आठ पेज का अपना लिखित बयान

बुधवार को दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट पहुंचे अमिताभ ठाकुर ने अपना मुकदमा खुद लड़ने की बात कही। इसके बाद उन्होंने कोर्ट से 40 मिनट का समय मांगा। वहीं उन्होंने आठ पेज का अपना स्पष्टीकरण लिखकर दिया। कोर्ट के सामने अपनी बात कहते हुए वे भावुक हो गए और इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें बीच रास्ते से आधी रात को गिरफ्तार किया गया। जिस मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया है, उस मामले में कोई ऐसा अपराध हुआ ही नहीं। दो दशक बाद केवल उन्हें प्रताड़ित करने के लिए एक फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी बोली-देर रात मिली सूचना

देवरिया कोर्ट में पेशी से पहले पत्नी नूतन ठाकुर ने फोन पर बताया कि कुछ देर पहले लखनऊ पुलिस ने उन्हें सूचना दी है कि अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें पूछताछ के लिए देवरिया ले जाया जा रहा है। नूतन ठाकुर ने पति के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पोस्ट भी शेयर की थी। नूतन ठाकुर का कहना है कि 26 साल पुराना मामला सामान्य सिविल विवाद का है।

विज्ञापन

अमिताभ ठाकुर का विवादों से रहा है पुराना नाता

- अगस्त 2021 में अमिताभ ठाकुर को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश होने के बाद वह जेल भेजे गए थे। मामले में आरोप था कि अमिताभ ठाकुर के रेप पीड़िता को उकसाया था जिसके बाद उसने खुदकुशी कर ली थी।

- 10 जुलाई 2015 को एक ऑडियो लीक हुआ था। अमिताभ ठाकुर ने आरोप लगाया था कि उन्हें मुलायम सिंह यादव ने फोन पर धमकी दी थी। ये वही धमकी भरी कॉल की रिकॉर्डिंग है। अमिताभ ने 24 सितंबर 2015 को हजरतगंज कोतवाली में मुलायम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

- एक फेसबुक यूजर ने आई हेट गांधी नाम से पेज शुरू किया था। पोस्ट पर तमाम अभद्र कमेंट किए गए थे। अमिताभ ठाकुर ने फेसबुक से पेज को लेकर शिकायत की थी। जब कोई जवाब फेसबुक की तरफ से नहीं दिया गया था तो उन्होंने उसी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

- गाजियाबाद की एक महिला ने अमिताभ ठाकुर पर रेप का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद उन्होंने अपने दफ्तर के बाहर एक नोटिस चस्पा करवा दिया था जिस पर लिखा था..महिला आगंतुक अकेले कमरे में प्रवेश न करें। इस पर काफी विवाद हुआ था।

- 2006 में जसराना विधानसभा में हुए कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। क्षेत्रीय विधायक से अमिताभ ठाकुर से हाथापाई हो गई थी। मामले में केस दर्ज हुआ था और फिर अमिताभ ठाकुर का तबादला कर दिया दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed