फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Former IAS Mohinder Singh did not appear before ED

UP: ईडी के सामने नहीं पेश हुए पूर्व आईएएस मोहिंदर सिंह, नोएडा भूमि घोटाले में किया गया था तलब

Thu, 26 Sep 2024 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 26 Sep 2024 12:15 AM IST
सार

मोहिंदर सिंह ने ईडी के अधिकारियों को न कोई जवाब भेजा न ही पेश न हो पाने की कोई वजह बताई है। अब उनको दोबारा समन भेजा जाएगा। फिर भी यदि वह पेश नहीं हुए, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
UP: Former IAS Mohinder Singh did not appear before ED
सेवानिवृत्त आईएएस मोहिंदर सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नोएडा में हैसिंडा प्राेजेक्ट भूमि घोटाले में जांच के दायरे में आए पूर्व आईएएस व नोएडा अथॉरिटी के तत्कालीन मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोहिंदर सिंह बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं हुए। बीते सप्ताह हैसिंडा के संचालकों के ठिकानों पर छापों के दौरान ईडी ने उनके चंडीगढ़ के आवास को भी खंगाला था। जहां करोड़ों रुपये के हीरे और नामी-बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिलने के बाद उन्हें विस्तृत पूछताछ के लिए राजधानी स्थित जोनल कार्यालय बुलाया गया था।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मोहिंदर ने ईडी के अधिकारियों को न कोई जवाब भेजा न ही पेश न हो पाने की कोई वजह बताई है। अब उनको दोबारा समन भेजा जाएगा। फिर भी यदि वह पेश नहीं हुए, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें, मोहिंदर सिंह की तलाश विजिलेंस को भी है। स्मारक घोटाले में उनसे पूछताछ के लिए चंडीगढ़ स्थित आवास पर दो वर्ष पूर्व नोटिस भेजा गया था, लेकिन आस्ट्रेलिया में होने से वे पेश नहीं हुए थे। हालांकि पिछले सप्ताह जब ईडी ने उनके आवास पर छापा मारा तो वह घर पर मौजूद मिले थे। अब विजिलेंस भी उन्हें फिर नोटिस भेजने वाला है।
विज्ञापन


माेहिंदर के कार्यकाल में दी गई थी भूमि
ईडी की जांच में सामने आया है कि मोहिंदर सिंह के कार्यकाल में ही हैसिंडा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को करीब 67 हजार वर्ग मीटर भूमि अपार्टमेंट बनाने के लिए दी गई थी। बाद में हैसिंडा ने इसमें से 27 हजार वर्ग मीटर भूमि दूसरे बिल्डर को 236 करोड़ रुपये में बेचकर पूरी रकम हड़प ली थी और अथॉरिटी को कोई भुगतान नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed