{"_id":"6a6b7fbde3584c09b805cf76","slug":"up-former-congress-mla-mukesh-srivastava-implicated-in-health-department-scam-find-out-about-the-ed-s-latest-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: स्वास्थ्य विभाग घोटाले में फंसे कांग्रेस के पूर्व MLA मुकेश श्रीवास्तव, जानें ईडी की नई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्वास्थ्य विभाग घोटाले में फंसे कांग्रेस के पूर्व MLA मुकेश श्रीवास्तव, जानें ईडी की नई कार्रवाई
Thu, 30 Jul 2026 10:16 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:16 PM IST
सार
बहराइच के पूर्व कांग्रेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच शुरू की है। विजिलेंस की एफआईआर के आधार पर कार्रवाई हुई। जांच में अघोषित आय का खुलासा होने के बाद ईडी ने संबंधित दस्तावेज और साक्ष्य मांगे हैं।
विज्ञापन
पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बहराइच की पयागपुर सीट से पूर्व कांग्रेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू कर दी है। पूर्व विधायक और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के खिलाफ बीते दिनों तीन जिलों श्रावस्ती, गोंडा और बलरामपुर में दवाओं की आपूर्ति आदि के कार्यों में हुई वित्तीय अनियमितताओं को लेकर विजिलेंस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। ईडी इससे पहले भी एनआरएचएम घोटाले में उनकी जांच कर चुका है।
विज्ञापन
विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में मुकेश श्रीवास्तव को 10 जून को लखनऊ से गिरफ्तार किया था। जांच में उनके पास 67 लाख रुपये की अघोषित आय मिलने का खुलासा हुआ था। गिरफ्तारी से पहले उन पर तीनों जिलों में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों में बड़े पैमाने पर घोटाले के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
जांच के दौरान तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारियों समेत स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आई थी। जांच को आगे बढ़ाने के लिए ईडी ने विजिलेंस से तीनों एफआईआर और अब तक मिले साक्ष्यों की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन