फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 1,155 posts of the SSF deployed for the security of the Ram Temple have been made permanent

यूपी: राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एसएसएफ के 1155 पद हुए स्थायी, चढ़ावा चोरी के बाद हुआ फैसला

Thu, 16 Jul 2026 09:01 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 16 Jul 2026 09:01 PM IST
सार

Ram Temple offerings stolen: राम मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ, यूपी एसएसएफ, पुलिस और पीएसी के जिम्मे है। निजी सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं। 

विज्ञापन
UP: 1,155 posts of the SSF deployed for the security of the Ram Temple have been made permanent
राम मंदिर चढ़ावा चोरी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 राम मंदिर में चढ़ावा चोरी होने के बाद शासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कील-कांटे मजबूत करने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत मंदिर की सुरक्षा में तैनात उप्र विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के 1155 अस्थायी पदों को स्थायी कर दिया गया है। गृह विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


राम मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ, यूपी एसएसएफ, पुलिस और पीएसी के जिम्मे है। निजी सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं। चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद यूपीएसएसएफ की छठी वाहिनी की ओर से 23 जून को डीजीपी मुख्यालय को पत्र भेजकर अस्थायी पदों काे स्थायी करने का अनुरोध किया था। यह मामला शासन के संज्ञान में आने के बाद पदों को स्थायी करने के साथ वेतनमान और भत्ते भी निर्धारित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


इन पदों को किया गया स्थायी : जिन पदों को स्थायी किया गया है उनमें सेनानायक, उप सेनानायक, सहायक सेनानायक, दलनायक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी, आरक्षी चालक, चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, रेडियाे निरीक्षक, प्रधान परिचालक, सहायक परिचालक, कार्यशाला सहायक आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed