फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP : Food and agricultural products are being sent from the state to many countries

Lucknow : कम निर्यात पर भी खूब मुनाफा, प्रदेश से कई देशों को भेजे जा रहे खाद्य और कृषि उत्पाद

Thu, 19 Jan 2023 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमित मुद्गल, लखनऊ
अमित मुद्गल, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 06:02 AM IST
विज्ञापन
UP : Food and agricultural products are being sent from the state to many countries
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

खाद्य और कृषि उत्पादों के निर्यात के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार कम निर्यात के बाद भी खूब मुनाफा हुआ। इससे लाभांश में भी वृद्धि दर्ज की गई है। कम निर्यात के पीछे दूसरे देशों के नए मानक और अन्य अड़चनों को प्रमुख वजह माना जा रहा है। 

विज्ञापन


वर्ष 2021-2022 में अप्रैल से अक्तूबर के बीच 40 उत्पादों का निर्यात किया गया। इस दौरान कुल 9,96,326.83 मीट्रिक टन माल भेजा गया। इससे 9,986.46 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि 2022-2023 में इसी अवधि में 8,44,986.77 मीट्रिक टन निर्यात किया गया। इससे 10,804.62 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। इस बार 15 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट केबावजूद 8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। 
विज्ञापन


कृषि विदेश, व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि खाद्य पदार्थों का निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार बेहद गंभीर हैं। इसमें आने वाली अड़चनों को दूर किया जाएगा। इसके लिए नए क्लस्टर बनाए जा रहे हैं, जो इसी गुणवत्ता का उत्पादन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पान, खीरा व ताजी सब्जियों की बढ़ी मांग 
भारत का पान और खीरा सबसे ज्यादा विदेशियों को पसंद है। पान में इस साल 45147.47 प्रतिशत तथा खीरे में 3633.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मोटे अनाज और ताजी सब्जियों की मांग बढ़ रही है तो प्रसंस्कृत सब्जियों की घटी है। 


कीटनाशकों का असर है बड़ा कारण 
खाद्य पदार्थों में कीटनाशकों का प्रयोग होने से निर्यात में गिरावट आ रही है। इसके अलावा कीटाणु मुक्त करने की प्रक्रिया के दौरान प्रयोग की जाने वाली गैसों का असर भी उत्पाद में आ जाता है, जिससे सैंपल फेल हो जाते हैं। इन्हीं सबको देखते हुए धान की फसल में प्रयोग होने वाले ट्राइसाइक्लोजॉल, बुप्रोफेजिन एसीफेट, क्लोरोपाइरीफॉस समेत दस कीटनाशकों को सरकार ने प्रतिबंधित किया है। 

इनका निर्यात बढ़ा

  • उत्पाद           प्रतिशत में
  • पान             45147.47
  • खीरा            3633. 33
  • मोटा अनाज       343.85    
  • मूंगफली           84.07
  • कोका उत्पाद      66.44
  • शहद             54.06 
  • ताजे अंगूर         37.29
  • कन्फैक्शनरी       25.72
  • डेयरी उत्पाद    17.07 
  • ताजे फल        15.70
  • ताजी सब्जियां   11.87 
  • भैंस मांस         6.82
  • प्याज            5.78


इनका गिरा निर्यात

  • उत्पाद              प्रतिशत
  • प्रसंस्कृत सब्जियां 88.06
  • ताजे आम          87.19
  • गेहूं                 86.45
  • प्रसंस्कृत मांस      81.20
  • गैर बासमती        54.73
  • एल्कोहल पेय      52.09 
  • मैदा                51.68
  • फज सब्जी बीज  43.18
  • काजू दाना         28.93
  • फूल                28.05 
  • बासमती           10.55 
  • दालें                6.76 

इन देशों में निर्यात
नेपाल, बांग्लादेश, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलयेशिया, अमेरिका, यूके समेत अन्य यूरोपीय देश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed