{"_id":"693a26b7f8314783400be58d","slug":"up-fog-blankets-several-districts-including-lucknow-as-temperatures-plummet-chills-increase-forecasts-iss-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ सहित कई जिलों में कोहरे की चादर, तापमान गिरने से इन इलाकों में बढ़ी ठिठुरन; जारी हुए पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ सहित कई जिलों में कोहरे की चादर, तापमान गिरने से इन इलाकों में बढ़ी ठिठुरन; जारी हुए पूर्वानुमान
Thu, 11 Dec 2025 07:34 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 11 Dec 2025 07:34 AM IST
सार
Weather in UP: यूपी में ठंड का स्तर बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को राजधानी लखनऊ सहित अवध और तराई के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला।
विज्ञापन
बुधवार को भी लखनऊ में दिन में रहीं सर्द हवाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। कोहरा एक के बाद एक कई जिलों को अपने प्रकोप में ले रहा है। गुरुवार को राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड के साथ ही सुबह और रात के समय घना कोहरा लोगों को प्रभावित कर रहा है। विशेषकर तराई इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
माैसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए उत्तर प्रदेश के तराई जिलों कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और बहराइच में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी और सीतापुर में कोहरे का येलो अलर्ट है।
विज्ञापन
बुधवार को कुशीनगर में दृश्यता शून्य तक जा पहुंची। वहीं बहराइच में दृश्यता 25 मीटर दर्ज हुई। इधर माैसम को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। माैसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में 12 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से यूपी के माैसम में एक बार फिर उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में दो दिन बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से यहां तीन चार दिनों तक पूर्वा हवाएं चलेंगी। कहीं कहीं छिटपुट बादल दिखाई दे सकते हैं। साथ ही दिन व रात के पारे में फिर से हल्की बढ़त देखने को मिलेगी।