फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Fixed marriage by pretending to be a police inspector, took dowry amount in advance, this one mistake crea

यूपी: खुद को दरोगा बताकर तय की शादी, एडवांस में ले ली दहेज की रकम, इस एक गलती से फूटा भांडा

Sun, 14 Jul 2024 11:38 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 14 Jul 2024 11:38 AM IST
सार

Fake Sub Inspector: यूपी में एक ठगी का केस सामने आया है। यहां एक युवक ने खुद को यूपी पुलिस में दरोगा बताकर शादी तय कर ली। दहेज की कुछ एडवांस रकम भी ले ली। बाद में उसका झूठ पकड़ा गया।

विज्ञापन
UP: Fixed marriage by pretending to be a police inspector, took dowry amount in advance, this one mistake crea
यूपी में फर्जी दरोगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ का एक शख्स दरोगा की वर्दी पहन घूमता था। खुद को दरोगा बता शादी तय की। रुपये भी लिए। अचानक से युवती को कुछ शक हुआ तो पुलिस से शिकायत की। कृष्णानगर पुलिस ने शनिवार को जब उसको पकड़ा तो उसकी पोल खुल गई। युवती की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


एसीपी कृष्णानगर विनय द्विवेदी ने बताया कि आजमगढ़ निवासी सत्यम तिवारी खुद दरोगा बनकर वर्दी में घूमता था। कुछ महीने पहले उसने एक युवती से शादी तय की। उसने युवती को बताया कि वह लखनऊ में पुलिस मुख्यालय में तैनात है। इस दौरान सत्यम ने युवती से करीब पचास हजार रुपये भी लिए।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले सत्यम ने युवती से कहा कि उसका ट्रांसफर दिल्ली हो गया है। इस पर युवती को शक हुआ। क्योंकि सवाल था कि यूपी पुलिस के दरोगा का ट्रांसफर दिल्ली क्यों हो जाएगा। तब उसने सत्यम के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। इसकी जानकारी पर सत्यम ने उससे गाली गलौज भी की। तब युवती ने लखनऊ पुलिस के अफसरों को मामले की जानकारी देकर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में पहने था सर्दी की वर्दी
एसीपी के मुताबिक शिकायत के आधार पर सत्यम को पकड़ा गया। जब उसकी गिरफ्तारी की गई तब वह सर्दी के मौसम में पहनी जाने वाली वर्दी में था। खुद को दरोगा ही बता रहा था। तीन साल पहले भी सत्यम फर्जी दरोगा बनकर बरेली में घूम रहा था। तब बरेली पुलिस ने उसे गिरफ्तारी कर जेल भेजा था। छूटने के बाद से वह फिर से फर्जी दरोगा बनकर घूमने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed