फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Five people from the same family tried to commit self-immolation in front of Lok Bhavan

यूपी : लोकभवन के सामने एक ही परिवार के पांच लोगों ने किया आत्मदाह का प्रयास

Sat, 06 Feb 2021 01:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 06 Feb 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
UP: Five people from the same family tried to commit self-immolation in front of Lok Bhavan
थाने में बैठे पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
लोकभवन के सामने शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्मदाह का प्रयास किया। सभी को एक साथ तेल उड़ेलता देख पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। सभी को अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद थाने पहुंचाया गया। वहां हरदोई के जिला प्रशासन से बातचीत कर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन


हरदोई के धन्नूपुरवा के रहने वाले एक परिवार ने शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने एक व्यक्ति को तेल उड़ेलते देखा तो उसे पकड़ लिया। इसके बाद पूरा परिवार इधर-उधर होने लगा। पुलिस ने संदेह होने पर पांच लोगों को पकड़ लिया। सभी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल भेजा। इसके बाद थाने भेज दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक हरदोई के धन्नूपुरवा निवासी उमेश यादव, राजाराम, वीरू यादव, उषा देवी, माया लोक भवन पहुंचे। वहां उन्होंने तेल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने समय पर बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजाराम का आरोप है कि वह जिस मकान में वह 40 साल से रहते हैं। उस पर कामिनी वर्मा व उनके पति शिशिर वर्मा कब्जा करना चाहते हैं। इस संबंध में हरदोई के शहर कोतवाली की पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। राजस्व विभाग भी सहयोग नहीं कर रहा है। आरोपी पूरे परिवार को लगातार धमकी दे रहे हैं। राजाराम के मुताबिक परिवार 7 लोग हैं। हरदोई शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से बातचीत कर परिवार को कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed