{"_id":"67d1108dd5c6219b13085007","slug":"up-five-pakistan-made-pistols-found-with-a-woman-who-reached-lucknow-from-meerut-commotion-at-the-bus-statio-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ से लखनऊ पहुंची महिला के पास मिले चार पिस्टल, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ से लखनऊ पहुंची महिला के पास मिले चार पिस्टल, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
Wed, 12 Mar 2025 07:56 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 12 Mar 2025 07:56 PM IST
सार
मेरठ से असलहा लेकर असलहा तस्कर गैंग का सप्लाई करने वाली जौनपुर सरपतहा रुदौली निवासी मुस्कान को एसटीएफ ने बुधवार को कैसरबाग बस अड्डे से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसटीएफ ने की गिरफ्तारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से असलहा लेकर असलहा तस्कर गैंग का सप्लाई करने वाली जौनपुर सरपतहा रुदौली निवासी मुस्कान को एसटीएफ ने बुधवार को कैसरबाग बस अड्डे से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 32 बोर की चार पिस्टल, 7 मैगजीन और एक मोबाइल फोन मिला है। आरोपी मुस्कान को एसटीएफ पहले भी असलहा तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
एसटीएफ के एडिशनल एसपी विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक 20 नंबर 2024 को एसटीएफ ने असलहा तस्करी के मामले में सुल्तानपुर जनपद से गाजीपुर निवासी अंकित कुमार पांडेय और 15 दिसंबर 2024 को मुस्कान तिवारी और उसके साथी सत्यम यादव को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया था कि जौनपुर के सरपतहा जुडापुर निवासी शुभम सिंह गैंग का सरगना है और उसका पंजाब, यूपी , बिहार, दिल्ली व राज्यों में फैला हुआ है। मुस्कान तिवारी जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से शुभम सिंह के कहने पर असलहा तस्करी करने लगी। एसटीएफ को सूचना मिली कि मुस्कान मेरठ से असलहा लेकर बस से कैसरबाग आने वाली है। इस सूचना पर एसटीएफ की टीम ने उसको बुधवार सुबह कैसरबाग बस अड्डे से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
50 हजार रुपये असलहा जौनपुर पहुंचाने के मिलने थे
पूछताछ में मुस्कान ने बताया कि शुभम सिंह के कहने पर वह मेरठ से एक युवक से चार पिस्टल व मैगजीन लेकर जौनपुर के शाहगंज सप्लाई करने जा रही थी। इस काम के एवज में उसको शुभम सिंह से 50 हजार रुपये मिलने थे। बरामद एक पिस्टल की कीमत डेढ़ लाख रुपये है। मुस्कान ने बताया कि पहले दो-दो लोगों का गुट मिलकर असलहा तस्करी करता था। पर पकड़ने जाने के बाद सरगना शुभम सिंह ने सभी को अलग-अलग काम करने की हिदायत दी थी। शुभम सिंह के कहने पर भी वह मेरठ से अकेले ही असलहा लेकर जौनपुर जा रही थी। मुस्कान ने बताया कि वह पहले भी कई बार शुभम सिंह के बताए गए ठिकानों पर असलहा और कारतूस सप्लाई कर चुकी है। एसटीएफ ने आरोपी मुस्कान को वजीरगंज पुलिस के हवाले कर दिया है और उसके खिलाफ वजीरगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। अब इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों और असलहा खरीदने वालों के बारे में एसटीएफ की टीम पता लगा रही है।
विज्ञापन