{"_id":"66f1a00d81e98baf1b0afff6","slug":"up-five-ias-officers-transferred-in-the-state-anand-kumar-shukla-became-ambedkarnagar-cdo-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले, आनंद कुमार शुक्ल बने अम्बेडकरनगर सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले, आनंद कुमार शुक्ल बने अम्बेडकरनगर सीडीओ
Tue, 24 Sep 2024 12:02 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:02 AM IST
सार
Transfers of IAS officers: यूपी में सोमवार रात पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले हो गए। विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म उमेश प्रताप सिंह को इसी पद पर पिछड़ा वर्ग विभाग में भेजा गया है।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने पांच आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। अम्बेडकरनगर की मुख्य विकास अधिकारी प्रनत ऐश्वर्य को विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग व संयुक्त प्रबंध निदेशक, जल निगम (ग्रामीण) के पद पर तैनाती दी गई है। अपर निदेशक, सूडा आनंद कुमार शुक्ला को सीडीओ अम्बेडकरनगर बनाया गया है।
विज्ञापन
विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म उमेश प्रताप सिंह को इसी पद पर पिछड़ा वर्ग विभाग में भेजा गया है। विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग व संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) अरुण कुमार को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की जिम्मेदारी मिली है। विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत और निदेशक नेडा अनुपम शुक्ला को वर्तमान पद के साथ प्रबंध निदेशक, यूपी नवीनीकरण एवं ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के पद का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
विज्ञापन
अनुराग श्रीवास्तव और नरेंद्र भूषण को मुख्य सचिव का वेतनमान
शासन ने प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव और नरेंद्र भूषण को मुख्य सचिव का वेतनमान दे दिया है। उन्हें अपर मुख्य सचिव का पदनाम दिए जाने के लिए भी उच्चस्तर से अनुमति मांगी गई है। अनुराग श्रीवास्तव नमामि गंगे व ग्रामीण जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव हैं। वहीं, नरेंद्र भूषण ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव हैं।
विज्ञापन