{"_id":"667ee26f6187b5f2ba0274cf","slug":"up-first-monsoon-rain-in-lucknow-and-many-districts-in-uttar-pradesh-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पहली मानसूनी बारिश ने लखनऊ समेत प्रदेश को भिगोया, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पहली मानसूनी बारिश ने लखनऊ समेत प्रदेश को भिगोया, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी
Fri, 28 Jun 2024 09:48 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 28 Jun 2024 09:48 PM IST
सार
मानसून का इंतजार खत्म हो गया। शुक्रवार को लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिले मानसून की पहली बारिश में जमकर भीगे। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
लखनऊ में हुई बारिश।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और लखनऊ समेत मानसूनी बारिश से अछूते रह गए प्रदेश के कई इलाकों को शुक्रवार को मानसून की पहली बरसात ने खूब भिगोया। मौसम विभाग के मुताबिक, शेष बचे इलाकों तक मानसून शनिवार तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश के ज्यादातर इलाकों को कवर कर चुके मानसून को देख लखनऊ के लोग 23 जून के बाद से लगातार निराश थे। गर्मी से बेहाल लोगों को बीच-बीच में पुरवा हवा राहत दे रही थी। पर वो नाकाफी थी। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी 48 घंटे बाद लखनऊ में मानसून की एंट्री का अनुमान जताया था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दिल्ली में झमाझम के बाद यूपी में अलीगढ़, कानपुर, जौनपुर, गोंडा, गाजीपुर, खीरी, मुरादाबाद में बारिश हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीएम योगी को लिखा पत्र, बोलीं- नौकरियों में ओबीसी की नियुक्ति में न हो भेदभाव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बारिश से रामपथ पर हुए गड्ढे: अधिशासी अभियंता ध्रुव अग्रवाल सहित तीन पर गिरी गाज, निलंबित किए गए
आगे का मौसम और चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर,गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बरेली, पीलीभीत, बांदा, फतेहपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, सीतापुर, हरदोई, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, अलीगढ़, कासगंज, इटावा, औरैया, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर और आसपास के इलाकों में भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।