फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: First batch of Haj pilgrims departs from Lucknow airport, 222 men and 205 women fly

यूपी: लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना हुआ हज यात्रियों का पहला जत्था, 222 पुरुष और 205 महिलाओं ने भरी उड़ान

Wed, 22 Apr 2026 08:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 22 Apr 2026 08:23 PM IST
सार

यूपी से हज यात्रियों का पहला जत्था बुधवार को रवाना हो गया। कुल 427 यात्रियों ने यहां से उड़ान भरी। मंत्री दानिश अंसारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। 

विज्ञापन
UP: First batch of Haj pilgrims departs from Lucknow airport, 222 men and 205 women fly
विदाई के समय भावुक हुए परिवारजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस से हज–2026 की पहली उड़ान के साथ 427 हज यात्री मक्का मुकर्रमा के लिए रवाना हुए। लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक की गूंज और दुआओं के बीच रुखसती के भावुक लम्हों में परिजनों ने अपने, अपनों को विदा किया। इस पहली उड़ान में 222 पुरुष और 205 महिलाएं शामिल रहीं। राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने हज यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और संबोधित करते हुए कहा कि हज सब्र, त्याग और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश साझा करते हुए यात्रियों से देश और प्रदेश की तरक्की के लिए दुआ करने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहली बार हज यात्रा को और सुरक्षित व सुविधाजनक बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया गया है। हज यात्रियों को दी गई स्मार्ट वॉच में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग किया गया है, जिससे अजान का समय, लोकेशन ट्रैकिंग (जीपीएस) और आपातकालीन सहायता जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इमरजेंसी बटन दबाते ही कुछ ही मिनटों में मदद उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हज यात्रियों के लिए बेहतर आवास, भोजन, परिवहन और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जिससे करीब 40 दिन की इस यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। इस अवसर पर मौलाना उमैर इलयासी, यासूब अब्बास, मौलाना सुफियान निजामी, मौलाना सैयद अजीज अशरफ और मौलाना सैफ अब्बास सहित कई मुस्लिम धर्मगुरु मौजूद रहे। सभी ने यात्रियों के लिए दुआएं कीं। हज हाउस से एयरपोर्ट तक यात्री बस से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई वर्षों से थी तमन्ना, अब आ सका बुलावा
हजयात्रा पर रवाना हुए कानपुर निवासी अहमद अली ने कहा कि वह एक कंपनी में मैनेजर एचआर थे। उसी समय दुआ की थी कि रिटायरमेंट के बाद ऊपर वाला हज पर बुला ले। अल्लाहताला ने मेरी सुन ली। पत्नी शाहीन बेगम भी काफी खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि हमेशा ख्वाहिश थी कि साथ में हज करें, आज वह सपना पूरा हो रहा है।

बैसाखी के सहारे हज का हौसला
लखनऊ के मोहल्ला शाहगंज निवासी बुजुर्ग मुनीर आजम एक पैर से दिव्यांग हैं। हज पर जाने का जुनून ऐसा कि उम्र और शारीरिक दिव्यांगता की परवाह किए बगैर वह बैसाखी के सहारे हज पर जा रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटा भी जा रहे हैं। मुनीर आजम ने बताया कि तमन्ना कई वर्षों से थी। कई साल से मेहनत कर इसके लिए धन भी एकत्र कर रहे थे, लेकिन अब बुलावा आया है। खुशियों का कोई ठिकाना नहीं है।
 

पांच घंटे देरी से रवाना हुई हज की पहली उड़ान

 लखनऊ से रवाना होने वाली हज की पहली उड़ान बुधवार को पांच घंटे देरी की शिकार हुई। खराब मौसम के कारण विमान की रवानगी में देरी हुई। इस दैारान जायरीन एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे।

हज यात्रा पर जाने वाले जायरीनों को लेकर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पहली उड़ान बुधवार को रवाना हुई। फ्लाईनास एयरलाइंस की उड़ान दोपहर 2:20 बजे एयरपोर्ट से सऊदी के लिए रवाना होनी थी, लेकिन खराब मौसम से विमान के टेकऑफ में समय लग गया। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि दोपहर की उड़ान करीब पांच घंटे की देरी से शाम सवा सात बजे रवाना हो सकी। इस दौरान हज यात्रा पर जाने वाले एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे। पहली उड़ान से 427 यात्री सऊदी के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed