फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: FIR will be registered along with punitive action against electricity personnel involved in wrongdoings

UP: गलत कार्यों में शामिल विद्युत कार्मिकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के साथ दर्ज होगी एफआईआर

Thu, 13 Mar 2025 10:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Mar 2025 10:12 PM IST
सार

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि किसानों को बिजली कनेक्शन देने में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सेफ्टी कल्चर अपनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
UP: FIR will be registered along with punitive action against electricity personnel involved in wrongdoings
ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी कार्मिक गलत कार्यों में सम्मिलित हों उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करते हुए एफआईआर भी दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि किसानों को विद्युत कनेक्शन देने में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को समय से कनेक्शन मिले इसका पूरा ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन


प्रदेशभर के अभियंताओं को वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि कहीं से भी कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। सभी मुख्य अभियंता, अधिक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया है कि अपने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए उनके सुझाव लें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक जनपद, मंडल एवं डिस्कॉम मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई की जाएगी।  उपभोक्ता अपनी शिकायतों को विभाग के टोल फ्री नं0 1912 में भी दर्ज कराए।
विज्ञापन


उन्होंने विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस प्रयास करने को कहा। सभी विद्युत कार्मिक इसके लिए सेफ्टी कल्चर अपनाएं और मुख्यालय स्तर से भी एसओपी जारी की जाए। सभी प्रबंध निदेशक 70 से 80 प्रतिशत लाइन हानियों वाले क्षेत्रों में कार्यरत कार्मिकों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें। इस वर्ष गर्मी में 100 केवीए के ऊपर के पावर ट्रांसफार्मर के जलने पर संबंधित कार्मिक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ऊर्जा नरेन्द्र भूषण ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में बिना कटौती के विद्युत प्राप्त हो, इसके लिए सभी प्रबंध किये जाए। कृषि फीडर पर विशेष ध्यान दें। अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि जिन फीडरों पर ज्यादा चोरी होती है उनके नाम प्रत्येक उपकेन्द्र पर लगाइये और वहां के उपभोक्ताओं को बताइये कि चोरी ज्यादा है तो आप सबको परेशानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed