{"_id":"69c5290065c632b29b0c3a1d","slug":"up-final-selection-of-912-candidates-announced-police-recruitment-board-releases-consolidated-list-check-the-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 912 का अंतिम चयन घोषित, लिपिकीय संवर्ग भर्ती की लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 912 का अंतिम चयन घोषित, लिपिकीय संवर्ग भर्ती की लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी
Thu, 26 Mar 2026 06:13 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:13 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक गोपनीय, सहायक उप निरीक्षक लिपिक और लेखा पदों पर 912 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन घोषित किया। लिखित परीक्षा और अन्य चरणों के बाद मेरिट व आरक्षण नियमों के आधार पर सूची जारी हुई। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के 921 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत बीती 2 नवंबर को संपन्न लिखित परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया गया है। इसमें 178 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती -2023 के अन्तर्गत दिनांक 02 नवम्बर 2025 को सम्पन्न लिखित परीक्षा के उपरान्त अग्रिम…
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) March 26, 2026विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड ने परीक्षा के बाद अग्रिम चरणों में सफल पाए गए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों (स्कोर) के श्रेष्ठताक्रम एवं आरक्षण के नियमों के अनुसार अंतिम रूप से चयनित 912 अभ्यर्थियों की समेकित एवं श्रेणीवार चयन सूचियां एवं विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर जारी कर दी है। बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है।
