{"_id":"695d0039bf783565b205a1c1","slug":"up-final-list-for-panchayat-elections-to-be-published-on-march-28-40-19-lakh-voters-increased-compared-to-la-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 28 मार्च को प्रकाशित होगी पंचायत चुनाव की अंतिम सूची, पिछली बार की तुलना में बढ़े 40.19 लाख मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 28 मार्च को प्रकाशित होगी पंचायत चुनाव की अंतिम सूची, पिछली बार की तुलना में बढ़े 40.19 लाख मतदाता
Tue, 06 Jan 2026 05:59 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 06 Jan 2026 05:59 PM IST
सार
UP Panchayat Elections: यूपी पंचायत चुनाव में वोटर लिस्ट 28 मार्च को प्रकाशित होगी। इस बार वोटिंग लिस्ट में पिछले चुनाव के मुकाबले करीब 40 लाख मतदाता बढ़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पंचायत चुनाव के चल रहे मतदाता पुनरीक्षण:2025 अभियान की समय सीमा बढ़ा दी गई। अब दावे और आपत्तियों के निस्तारण समेत अन्य कार्यवाही 27 मार्च तक होगी। 28 मार्च को राज्य निर्वाचन आयोग अंतिम सूची प्रकाशित करेगा।
विज्ञापन
आयोग ने 18 दिसंबर को प्रारंभिक पुनरीक्षण सूची जारी की थी। इसमें पिछले चुनाव की अपेक्षा कुल 40.19 लाख मतदाता बढ़े थे। सूची को लेकर आयोग ने दावे और आपत्तियां मांगी थीं। लाखों दावे व आपत्तियां आई हैं। पहले छह फरवरी को अंतिम सूची प्रकाशित की जानी थी लेकिन आयोग अब समयसीमा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त आरपी सिंह के मुताबिक सात से 20 फरवरी के बीच दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद हस्तलिखित पांडुलिपियां तैयार करना, संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन व ऐसे मामलों समेत अन्य दस्तावेजी कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
21 से 16 मार्च के बीच पूरक सूचियों की कंप्यूटरीकरण की तैयारी व उन्हे मूल सूची में समाहित करने के साथ मतदान केंद्रों व स्थलों का निर्धारण किया जाएगा। 17 मार्च से 27 मार्च तक मतदान केंद्रों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, स्टेट वोटर नंबर का आवंटन आदि काम किए जाएंगे। इसके बाद 28 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।