फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Fare reduced for aerial darshan of Mahakumbh, price of helicopter increased from Rs 3000 to Rs 1296, book

यूपी: महाकुंभ के हवाई दर्शन का घटा किराया, हेलीकॉप्टर की कीमत 3000 से 1296 की गई, ऐसे करें बुक

Sun, 12 Jan 2025 09:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 12 Jan 2025 09:33 PM IST
सार

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के हवाई दर्शन का किरायया घटा दिया गया है। पूर्व में निर्धारित 3000 रुपये के शुल्क को पर्यटन विभाग ने संशोधित किया है।

विज्ञापन
UP: Fare reduced for aerial darshan of Mahakumbh, price of helicopter increased from Rs 3000 to Rs 1296, book
कुंभ में ले हवाई दर्शन का आनंद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों व श्रद्धालुओं को मात्र 1296 रुपये में ही हेलिकॉप्टर से हवाई दर्शन की सुविधा मिलेगी। पूर्व में निर्धारित 3000 रुपये के शुल्क को पर्यटन विभाग ने संशोधित किया है। 1296 रुपये में सात से आठ मिनट के जॉयराइड की सुविधा होगी।

विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह बदलाव पर्यटकों व श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने बताया कि कल 13 जनवरी को इसका शुभारम्भ किया जायेगा। इसके द्वारा पर्यटक व श्रद्धालु काफी ऊंचाई से महाकुम्भ क्षेत्र का विहंगम दृश्य देख सकेंगे।
विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की महाकुम्भ की तैयारियों की समीक्षा में पर्यटन मंत्री ने बताया कहा कि हेलीकाप्टर जॉयराइड के लिए ऑनलाइन बुकिंग www.upstdc.co.in से की जाएगी। केंद्र सरकार के उपक्रम पवनहंस द्वारा यह सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। इसके साथ ही पर्यटन और संस्कृति विभाग वाटर व एडवेंचर स्पोर्टस का भी रोमांचकारी अनुभव देगा। इसके लिए मेला क्षेत्र में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसके अलावा लेजर शो, ड्रोन शो व यूपी दिवस से संबंधित कार्यक्रम भी बेहतर तरीके से आयोजित किए जाए। पर्यटन मंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही व उदासीनता न मिले। महाकुंभ में देश और दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक व सनातन संस्कृति को मानने वाले श्रद्धालु आयेंगे। इसलिए उनके ठहरने, सुख-सुविधा व बेहतर तरीके से आस्था की डुबकी लगाने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed