फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Facility to deposit electricity bill online for rural consumers

यूपी: ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिले ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने की सुविधा, दिया जाए सही बिल

Fri, 18 Aug 2023 03:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 18 Aug 2023 03:07 PM IST
सार

यूपी के ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी ऑनलाइन बिजली का बिल जमा करने की सुविधा दी जाएगी। यह भी कोशिश होगी कि हर हाल में उपभोक्ता के पास सही बिल ही पहुंचे।

विज्ञापन
UP: Facility to deposit electricity bill online for rural consumers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को ऑनलाइन विद्युत बिल जमा करने की सुविधा दिया जाए। किसी तरह की गड़बड़ी होने पर बिलिंग एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने ये निर्देश बृहस्पतिवार को शक्ति भवन में बिलिंग की समीक्षा के दौरान दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया सिखाने के लिए बिलिंग एजेसियों को सक्रिय किया जाए। उन्होंने बिलिंग एजेंसियों को कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश दिए। कहा, उपभोक्ताओं को हर हाल में सही बिल दिया जाए। प्रत्येक एजेंसी अपने मीटर रीडरों की रेटिंग का निर्धारण करें।
विज्ञापन


उनके लिए प्रोत्साहन स्कीम लेकर आए, जिससे अच्छे कार्य करने वाले मीटर रीडरों को प्रोत्साहित किया जा सके। मीटर रीडरों की बीट बदलते रहिए ताकि अनियमितता की संभावना न रहें। बैठक में प्रबंध निदेशक पंकज कुमार व वरिष्ठ अधिकारी और बिलिंग एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed