फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Expressed gratitude for paying salaries to state employees before Diwali, confusion over November 1 holida

यूपी: दिवाली के पहले राज्य कर्मचारियों को वेतन देने का जताया आभार, एक नवंबर के अवकाश लेकर असमंजस

Mon, 21 Oct 2024 09:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 21 Oct 2024 09:54 PM IST
सार

Salary to employees in UP: यूपी के कर्मचारियों और शिक्षकों को अक्तूबर की सेलरी 30 अक्तूबर को ही जाएगी। सरकार के इस फैसले का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है। 

विज्ञापन
UP: Expressed gratitude for paying salaries to state employees before Diwali, confusion over November 1 holida
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रदेश सरकार द्वारा दिवाली से पूर्व राज्य कर्मचारियों व पेंशनरों को अक्तूबर का वेतन व पेंशन 30 अक्तूबर को जारी करने के आदेश का स्वागत किया है। परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर को दिवाली, दो नवंबर को गोवर्धन पूजा, तीन नवंबर को भाई दूज का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण त्योहार को लेकर कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। यह असमंजस की स्थिति एक नवंबर को होने वाले अवकाश को लेकर है। इस दिन विद्यालय खोले गए हैं। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण दुबे, महामंत्री अरुणा शुक्ला आदि ने भी मुख्यमंत्री का आभार जताया है। वहीं उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने भी सीएम का आभार जताया है।
विज्ञापन


मंहगाई भत्ता व मंहगाई राहत दीवाली से पहले देने की मांग
संयुक्त पेंशनर्स समन्वय समिति ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि राज्य कर्मचारियों व पेंशनर्स को मंहगाई भत्ता, मंहगाई राहत दीवाली से पहले दी जाए। ताकि पेंशनर खुशी से त्योहार मना सकें। समिति के संयोजक एनपी त्रिपाठी व सह संयोजक ओंकार नाथ तिवारी ने इस संबंध में एक पत्र मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल को दिया है। समिति के उपाध्यक्ष गोपी कृष्ण श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को जुलाई 2024 से तीन प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिए जाने की पहले ही घोषणा की जा चुकी है। प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनरों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed