फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Exams for the recruitment of Inspector from Friday, 9534 posts are to be recruited, more than 12 lakh candidates have applied

यूपी : दरोगा भर्ती के लिए परीक्षाएं आज से, 9534 पदों पर होनी है भर्ती, 12 लाख से अधिक आवेदन

Fri, 12 Nov 2021 12:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 12 Nov 2021 12:31 AM IST
सार

आनलाइन परीक्षा के लिए 15 प्रमुख जिलों में 98 सेंटर बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि एसआई के 9027, पीएसी प्लाटून कमांडर के 484, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 पदों के लिए परीक्षाएं होनी है।

विज्ञापन
UP: Exams for the recruitment of Inspector from Friday, 9534 posts are to be recruited, more than 12 lakh candidates have applied
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दरोगा भर्ती के लिए शुक्रवार से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके लिए भर्ती बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली है। आनलाइन परीक्षा के लिए 15 प्रमुख जिलों में 98 सेंटर बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि एसआई के 9027, पीएसी प्लाटून कमांडर के 484, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 पदों के लिए परीक्षाएं होनी है। इसके लिए 12,37,147 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 18 सेंटर गोरखपुर में बनाए गए हैं। इसके अलावा वाराणसी में 16, लखनऊ में 14, आगरा में 11, कानपुर में 10, प्रयागराज में 7, मेरठ में 5, गाजियाबाद और नोएडा में 4-4, अलीगढ़ में 3, अयोध्या में 2 और झांसी, मुजफ्फरनगर, मथुरा व मुरादाबाद में 1-1 केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जोन के एडीजी जोन स्तर पर समन्वयक होंगे। रेंज के आईजी व डीआईजी रेंज स्तर पर समन्यव करेंगे। जिला स्तर पर एसएसपी रैंक का अधिकारी होगा। कमिश्नरेट स्तर पर पुलिस आयुक्त भर्ती बोर्ड के साथ समन्वय करेंगे।
विज्ञापन


विश्वकर्मा ने बता कि इस मौकेपर निर्बाध आपूति परीक्षा केंद्रों पर रहेगी। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी से लैस रहेंगे। हर परीक्षा केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर लगा होगा। खुफिया एजेंसियां सतर्क रहेंगी। परीक्षा केंद्रों के सुप्रीटेंडेंट भी परीक्षा के दौरान अपना मोबाइल साथ नहीं रख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed