फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Even though he won, Modi's victory remained weak, the margin of victory of many other BJP leaders was more

यूपी: जीते तो लेकिन फीकी रही मोदी की यह विजय, जीत का मॉर्जिन उनसे ज्यादा भाजपा के दूसरे कई नेताओं का

Wed, 05 Jun 2024 09:14 AM IST
रोहित मिश्र अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 05 Jun 2024 09:14 AM IST
सार

पीएम मोदी वाराणसी से तीसरी बार जीते लेकिन इस बार उनकी जीत फीकी रही। मोदी शुरुआती गिनती में अजय राय से कुछ समय के लिए पीछे भी रहे। 

विज्ञापन
UP: Even though he won, Modi's victory remained weak, the margin of victory of many other BJP leaders was more
फीकी रही नरेंद्र मोदी की जीत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 वाराणसी से 1.52 लाख वोटों से जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुन: संसद पहुंच गए लेकिन इस चुनाव में उनसे बड़ी जीत यूपी से उनकी पार्टी के सात नेताओं को मिली है। कैसरगंज से ब्रजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह 1,48,843 वोट के अंतर से जीते, जो मोदी को मिले वोट से करीब तीन हजार कम हैं।
विज्ञापन


यूपी में भाजपा के सात नेताओं ने मोदी से बड़ी जीत दर्ज की है। सबसे बड़ी जीत गौतमबुद्धनगर से डॉ. महेश शर्मा को मिली है। उनकी जीत का अंतर 5.59 लाख से भी ज्यादा वोटों का है। इसी तरह भाजपा की दूसरी सबसे बड़ी जीत गाजियाबाद के अतुल गर्ग को मिली। तीसरे नंबर पर बुलंदशहर के डॉ. भोला सिंह और चौथे नंबर पर मथुरा से हेमामालिनी रहीं। यहां तक कि हाथरस से अनूप प्रधान, आगरा से एसपी सिंह बघेल और पीलीभीत से जितिन प्रसाद की जीत का अंतर भी मोदी से ज्यादा रहा। एक लाख से ज्यादा वोटों के जीत के अंतर से संसद पहुंचने वालों में गोरखपुर से रवि किशन और झांसी से अनुराग शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन

 
प्रत्याशी   लोकसभा   जीत का अंतर
अतुल गर्ग गाजियाबाद 3,33,178
डॉ. महेश शर्मा गौतमबुद्धनगर 5,59,472
डॉ. भोला सिंह बुलंदशहर 2,75,134
अनूप प्रधान हाथरस   2,43,473
हेमामालिनी मथुरा 2,72,599
एसपी सिंह बघेल आगरा   2,31,831
जितिन प्रसाद   पीलीभीत 1,63,589


                   
                                
                     
                                   
         
                     
 

मोदी, राजनाथ समेत कई ने लगाई हैट्रिक, नौवीं बार जीत से चूकीं मेनका

UP: Even though he won, Modi's victory remained weak, the margin of victory of many other BJP leaders was more
प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह, मेनका गांधी, स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र में न सिर्फ लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है बल्कि प्रदेश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई प्रमुख मंत्री व नेताओं ने जीत की हैट्रिक लगाई है। दूसरी तरफ भाजपा की सुल्तानपुर से प्रत्याशी मेनका गांधी जहां नौवीं बार जीत से चूक गईं तो कई अन्य नेता भी हैट्रिक की पिच पर पहुंचकर आउट हो गए।

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से 612970 वोट पाकर लगातार तीसरी बार चुनाव जीता। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय ने उन्हें टक्कर दी। उन्हें 4.60 लाख वोट मिले। वहीं लखनऊ से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी हैट्रिक लगाई है। उन्होंने 612709 वोट पाकर सपा के रविदास मेहरोत्रा को 135159 वोटों से हराया है। मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी ने तीसरी बार 510064 वोट पाकर हैट्रिक लगाई है। उन्होंने इंडी गठबंधन के मुकेश धनगर को 293407 वोटों से हराया है।

इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा तीसरी बार बड़ी जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ 8.57 लाख से ज्यादा वोट पाए बल्कि सपा प्रत्याशी से उनकी जीत का अंतर भी काफी बड़ा 5.59 लाख का रहा है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी भी महराजगंज से लगातार तीसरी बार (कुल 7वीं बार) सांसद बने। हालांकि उनकी जीत का अंतर 35451 ही रहा है। उन्नाव से साक्षी महराज, अकबरपुर से देवेंद्र सिंह भोले, बांसगांव से कमलेश पासवान, फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर, डुमरियागंज से जगदंबिका पाल हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री भी हैट्रिक लगाने से चूके
दूसरी तरफ फतेहपुर से केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर मोहनलालगंज से और चंदौली से केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय हैट्रिक लगाने से चूक गए। मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान तीसरी बार सांसद बनने से मात्र 24672 वोटों से चूक गए। इटावा से रमा शंकर कठेरिया तीसरी बार जीतने से चूक गए। वे पहला चुनाव आगरा से जीते थे और 2019 में इटावा सीट से प्रत्याशी बने और जीते, लेकिन हैट्रिक नहीं लगा सके। कौशांबी से भाजपा के विनोद सोनकर, एटा से भाजपा के राजवीर सिंह, धौरहरा से रेखा वर्मा, जालौन से भानु प्रताप वर्मा (कुल छठवीं बार), हमीरपुर से कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल भी तीसरी बार जीत से चूक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed