{"_id":"637f072129e75c5c0854f87d","slug":"up-even-if-the-number-of-passengers-is-less-the-last-bus-service-will-not-be-canceled-from-the-bus-stand","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : यात्रियों की संख्या कम होने पर भी बस अड्डों से अंतिम बस सेवा नहीं होगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : यात्रियों की संख्या कम होने पर भी बस अड्डों से अंतिम बस सेवा नहीं होगी निरस्त
Thu, 24 Nov 2022 11:24 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:24 AM IST
सार
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि यात्रियों को सटीक जानकारी देने के साथ उन्हें गंतव्य तक पहुंचाना पहुंचाने हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे में किसी भी रूट पर बुक हुई सीटों के यात्रियों के लिए अंतिम बस सेवा को निरस्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन निगम की अंतिम एसी व स्लीपर बस सेवा निरस्त निरस्त नहीं की जाएगी। यात्रियों की संख्या कम होने पर भी बस चलाई जाएगी। इसे लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके अतिरिक्त यात्रियों की ओर से मांगी जाने वाली जानकारी का जवाब देना भी अनिवार्य रहेगा। इसके लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी व पूछताछ केंद्र कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि अकसर यह देखा गया कि है रात 10 बजे के बाद कैसरबाग व आलमबाग बस अड्डे से अंतिम बस सेवा को यात्री कम होने पर निरस्त कर दिया जाता है। इसकी शिकायत यात्री करते हैं। इतना ही नहीं इससे संबंधित जानकारी मांगे जाने पर कर्मचारी यात्रियों से सलीके से बात तक नहीं करते। यात्रियों को सटीक जानकारी देने के साथ उन्हें गंतव्य तक पहुंचाना पहुंचाने हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे में किसी भी रूट पर बुक हुई सीटों के यात्रियों के लिए अंतिम बस सेवा को निरस्त नहीं किया जाएगा। साथ ही पूछताछ केंद्र पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक का मोबाइल नंबर भी लिखा जाएगा। जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन