फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Engineering institutes of the state will get 176 teachers, regular recruitment after five years, applicati

यूपी: प्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थानों को मिलेंगे 176 शिक्षक, पांच साल बाद नियमित भर्ती, 21 मार्च तक आवेदन

Sun, 10 Mar 2024 10:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 10 Mar 2024 10:41 AM IST
सार

Engineering Colleges of UP: प्रदेश सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों को लंबे समय के बाद नियमित शिक्षक मिलने जा रहे हैं। यहां नौकरी पाने के लिए 21 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
UP: Engineering institutes of the state will get 176 teachers, regular recruitment after five years, applicati
एकेटीयू ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया

विस्तार

 प्रदेश में लगभग पांच साल बाद राजकीय इंजीनियरिंग संस्थानों में शिक्षकों के खाली पदों पर बड़ी भर्ती होगी। शासन की हरी झंडी के बाद डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के 176 पद शामिल हैं। आवेदन विवि की वेबसाइट के माध्यम से 21 मार्च तक होंगे।

विज्ञापन


विवि प्रशासन ने वेबसाइट पर संस्थानवार, पदवार, आरक्षण के साथ विस्तृत जानकारी दे दी है। अभ्यर्थी इसके अनुसार ही आवेदन करेंगे। आवेदन के बाद कमेटी स्क्रीनिंग करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रकाशित करेगी। इस पर अभ्यर्थी अपना पक्ष रख सकेंगे। अंतिम रूप से शार्टलिस्ट असिस्टेंट प्रोफेसर के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा भी होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों की मेरिट बनाकर इंटरव्यू और फिर फाइनल सूची जारी होगी। एसोसिएट व प्रोफेसर के लिए लिखित परीक्षा छोड़कर बाकी प्रक्रिया असिस्टेंट प्रोफेसर वाली ही अपनाई जाएगी।
विज्ञापन


सुल्तानपुर व अंबेडकरनगर के संस्थान भी
केएनआईटी सुल्तानपुर, यूपीटीटीआई कानपुर, बीआईईटी झांसी, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबेडकरनगर, बांदा, कन्नौज, सोनभद्र, आजमगढ़, बिजनौर और मैनपुरी में भर्तियां होंगी। इन राजकीय तकनीकी संस्थानों में 2018 में नियमित भर्ती हुई थी। इसके बाद खाली पदों के सापेक्ष 2021 में आवेदन लिए गए लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। भर्ती पूरी होने पर नए सत्र में इन संस्थानों को बड़ी संख्या में नियमित शिक्षक मिलेंगे। अभी तक संविदा से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2021 में लिए गए आवेदन निरस्त
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि शासकीय सहायता प्राप्त डिग्री स्तरीय तकनीकी संस्थानों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए 2021 में आवेदन लिए गए थे। इसे निरस्त किया जाता है और पदों के सापेक्ष लिया गया आवेदन शुल्क वापस किया जाएगा। अभ्यर्थियों को नया आवेदन पत्र भरना होगा और निर्धारित आवेदन शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed