{"_id":"66d9e673de2529a22402ca35","slug":"up-enforcement-directorate-will-seize-property-of-elvish-yadav-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूट्यूबर एल्विश यादव और गायक फाजिलपुरिया की संपत्तियां जब्त करेगा ईडी, हुई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूट्यूबर एल्विश यादव और गायक फाजिलपुरिया की संपत्तियां जब्त करेगा ईडी, हुई पूछताछ
Fri, 06 Sep 2024 09:47 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 06 Sep 2024 09:47 AM IST
सार
फाजिलपुरिया के जिस गाने के लिए एल्विश पर सांप मुहैया कराने का आरोप है, उससे 50 लाख रुपये से अधिक कमाई हुई थी। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एल्विश यादव से करीब 8 घंटे तक गहन पूछताछ की।
विज्ञापन
एल्विश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव और पंजाबी गायक राहुल यादव फाजिलपुरिया की संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जब्त करेगा।
विज्ञापन
ईडी के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एल्विश यादव से करीब 8 घंटे तक गहन पूछताछ की। उसे तीसरी बार तलब किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक फाजिलपुरिया के जिस गाने के लिए एल्विश पर सांप मुहैया कराने का आरोप है, उससे 50 लाख रुपये से अधिक कमाई हुई थी।
इस गाने के वितरण का जिम्मा मोहाली की कंपनी स्काई डिजिटल को दिया गया था। अब ईडी गाने से हुई कमाई से अर्जित संपत्तियों को जब्त करेगा।