{"_id":"610308c097cc323062525d61","slug":"up-enforcement-directorate-raids-at-three-places-in-tapri-liquor-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : टपरी शराब कांड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने तीन स्थानों पर मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : टपरी शराब कांड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने तीन स्थानों पर मारे छापे
Fri, 30 Jul 2021 01:30 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:30 AM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय ने सहारनपुर के टपरी स्थित मेसर्स कोआपरेटिव कंपनी लिमिटेड से जुड़े मामले में बृहस्पतिवार को प्रदेश के तीन स्थानों समेत कुल छह स्थानों पर एक साथ छापे मारे।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने सहारनपुर के टपरी स्थित मेसर्स कोआपरेटिव कंपनी लिमिटेड से जुड़े मामले में बृहस्पतिवार को प्रदेश के तीन स्थानों समेत कुल छह स्थानों पर एक साथ छापे मारे। यह मामला एक ही बिल्टी पर शराब की डबल निकासी का है। सहारनपुर, बरेली और जौनपुर में छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने भारी मात्रा में दस्तावेज, लैपटाप, हार्ड डिस्क, पेनड्राइव और 11 लाख रुपये कैश बरामद किया है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय के प्रवक्ता ने बताया कि सहारनपुर के टपरी में शराब फैक्ट्री से एक ही बिल्टी पर शराब की डबल निकासी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने भी मार्च में केस दर्ज किया था। इसी मामले में बृहस्पतिवार को यूपी के बरेली, सहारनपुर और जौनपुर व दिल्ली की तीन लोकेशन पर एक साथ सर्च आपरेशन चलाया गया। यह कार्रवाई प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट तहत की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि आबकारी विभाग की शिकायत के आधार पर सहारनपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। बाद में इसकी जांच एसआईटी को दे दी गई थी।
विज्ञापन
एसआईटी ने इस मामले में आरोप पत्र दाखिल भी कर दिया गया। इस मामले में बड़े पैमाने पर उत्पाद शुल्क की चोरी का मामला सामने आया था। यह उत्पाद चोरी सिंगल बिल्टी पर डबल निकासी के रूप में की जा रही थी। शराब फैक्ट्री यानी कोऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड टपरी, सहारनपुर से कानपुर, उन्नाव, बदायूं, संभल और जौनपुर के गोदामों में इसकी सप्लाई की गई थी। इसी मामले में शराब फैक्ट्री के मालिकों और संबंधित संस्थाओं, व्यक्तियों से जुड़े छह स्थानों पर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
दिल्ली में कारखाने के मालिक प्रणय अनेजा के आवासीय परिसर और लहग समूह (कंपनी का मूल समूह) के प्रमोटर और ओखला औद्योगिक क्षेत्रए नई दिल्ली में कंपनी के कॉर्पोरेट कार्यालय में तलाशी ली गई। प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक इस मामले में जांच अभी जारी है।