{"_id":"6a47de3345f31e173801c4cf","slug":"up-energy-minister-says-electricity-rates-in-up-are-the-lowest-in-the-country-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ऊर्जा मंत्री बोले- यूपी में बिजली दरें देश में सबसे कम, सात साल से नहीं बढ़ाई गईं दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऊर्जा मंत्री बोले- यूपी में बिजली दरें देश में सबसे कम, सात साल से नहीं बढ़ाई गईं दरें
Fri, 03 Jul 2026 09:37 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 03 Jul 2026 09:37 PM IST
सार
यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि यूपी में देश में सबसे कम दरों पर बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले तापीय संयंत्र लगभग 65 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर पर संचालित होते थे, अब लगभग 85 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि यूपी देश का पहला राज्य है, जहां सात साल से लगातार बिजली दरें नहीं बढ़ाई गई हैं। प्रदेश सबसे न्यूनतम दर पर बिजली उपलब्ध करा रहा है। प्रदेश की विद्युत आपूर्ति देश की सर्वाधिक एवं सबसे बेहतर श्रेणी में है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पब्लिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को सोलर आवर्स में 20 प्रतिशत टैरिफ छूट की व्यवस्था लागू की गई है। प्रदेश ने 32,673 मेगावाट की अब तक की सर्वाधिक विद्युत मांग को सफलतापूर्वक पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है। लगभग 4,000 मेगावाट क्षमता सोलर पार्कों से तथा लगभग 2,500 मेगावाट क्षमता प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के माध्यम से विकसित की जा रही है। पहले तापीय संयंत्र लगभग 65 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर पर संचालित होते थे, अब लगभग 85 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: मामला खुलने से बढ़ी दान राशि, अब बैंक में रोजाना जमा किए जा रहे 24 से 26 लाख रुपये
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कटियार के PM मोदी से बातचीत के दावे से सियासी हलचल तेज; बोले- चंपत राय जा सकते हैं जेल
बिजली दर बढ़ाने के लिए मुकदमे को वापस लें ऊर्जा मंत्री : वर्मा
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि वह प्रदेश के उपभोक्ताओं के हितैषी हैं तो बिजली दर बढ़ाने के लिए पॉवर कॉरपोरेशन की ओर से किए गए मुकदमे को वापस लेने का आदेश दें ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। परिषद अध्यक्ष ने कहा कि पिछले सात वर्षों से बिजली दरें नहीं बढ़ने की मूल वजह उपभोक्ता परिषद के निरंतर संवैधानिक संघर्ष और कानूनी प्रयासों का परिणाम है।