फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Electricity workers to go on strike from 29th, teachers may also be put on duty along with students

यूपी: बिजलीकर्मियों की हड़ताल 29 से, छात्रों के साथ शिक्षकों की भी लग सकती है ड्यूटी

Tue, 27 May 2025 08:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 27 May 2025 08:54 PM IST
सार

बिजलीकर्मियों की प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए विषम परिस्थतियों में हालात संभालने के लिए शिक्षकों व छात्रों की भी ड्यूटी लगाई जा सकती है। इस संबंध में सूची भेज दी गई है।

विज्ञापन
UP: Electricity workers to go on strike from 29th, teachers may also be put on duty along with students
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली विभाग कर्मचारियों की 29 मई से प्रस्तावित हड़ताल शुरू हो रही है। हड़ताल के दौरान राजधानी की बिजली व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए राजकीय आईटीआई व राजकीय पॉलीटेक्नीक विद्यार्थियों और शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा सकती है। सभी संस्थानों के प्रधानाचार्यों ने अपने-अपने छात्रों की सूची जिला प्रशासन को भेज दी है।

विज्ञापन


अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि पहले चरण में संस्थान से 91 विद्यार्थियों की सूची भेजी गई है। जबकि, चारबाग राजकीय आईटीआई, मोहनलालगंज और औरंगाबाद राजकीय आईटीआई से 20-20 छात्रों की सूची जिला प्रशासन को सौंपा गया है। हड़ताल के दौरान विषम परिस्थितियों में इन विद्यार्थियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि संस्थान से करीब 150 विद्यार्थियों को विषम परिस्थितियों के लिए तैयार किया गया है। जरूरत पढ़ने पर शिक्षकों भी ड्यूटी लगाई जा सकती है। हीवेट पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य कुंदन सिंह ने बताया कि मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल व अन्य कोर्स के विद्यार्थियों को कार्यशाला में प्रशिक्षण देते हुए ड्यूटी के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed