फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Electric buses to ply in 18 cities, including Lucknow, Agra, and Ayodhya.

यूपी: प्रदेश के इन 18 शहरों को सौगात, लखनऊ, आगरा, अयोध्या सहित इन जिलों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Wed, 03 Jun 2026 10:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 03 Jun 2026 10:20 PM IST
सार

UP Cabinet: यूपी कैबिनेट ने एक अहम प्रस्ताव पास करते हुए प्रदेश के 18 शहरों में इलेक्ट्रिक बसों को चलाने प्रस्ताव पास किया है। 

विज्ञापन
UP: Electric buses to ply in 18 cities, including Lucknow, Agra, and Ayodhya.
प्रदेश के कई शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें।

विस्तार

अयोध्या और लखनऊ समेत प्रदेश के 18 शहरों में लोगों को सुगम यातायात की सुविधा देने के लिए एसी इलेक्टि्रक बसें चलेेंगी। नगर विकास विभाग के इस प्रस्ताव को बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल गई है। इन बसों का संचालन प्राइवेट संचालकों द्वारा ग्रास कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (जीसीसी) मॉडल पर किया जाएगा। इन बसों के संचालन से 45 हजार से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि प्रदेश में आरामदायक और प्रदूषण मुक्त सिटी बसों के नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। सरकार ने बढ़ते शहरीकरण, नागरिकों की परिवहन आवश्यकताओं तथा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों को चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा। इससे नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ, वातानुकूलित एवं पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही वायु एवं ध्वनि प्रदूषण में भी कमी आएगी तथा प्रदेश के कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद मिलेगी। इस महत्वाकांक्षी योजना से करीब 10500 प्रत्यक्ष और 35000 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन


इन शहरों में चलेंगी एसी ई बसें
लखनऊ, आगरा, अयोध्या, अलीगढ़, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, मथुरा-वृंदावन, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, शाहजहांपुर, सहारनपुर, वाराणसी एवं नोएडा (जेवर सहित) में 982 बसों का संचालन होगा। नगर विकास विभाग ने कुल 1725 ई बसों का संचालन का प्रस्ताव था। इसमें से 743 इलेक्ट्रिक बसों का पहले से ही संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed