{"_id":"61dd321396aa267fe70b7e6d","slug":"up-elections-satish-chandra-mishra-said-neither-i-will-contest-elections-nor-bsp-president-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव : सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा, ना मैं चुनाव लड़ूंगा ना बसपा अध्यक्ष मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव : सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा, ना मैं चुनाव लड़ूंगा ना बसपा अध्यक्ष मायावती
Tue, 11 Jan 2022 01:00 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:00 PM IST
सार
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि वह टीम को चुनाव लड़ाएंगे और बसपा इस बार सरकार बनाने जा रही है । उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 400 सीटें तो तब जीतेगी जब उसे 400 उम्मीदवार मिलेंगे।
विज्ञापन
सतीश चंद्र मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा है कि इस विधानसभा चुनाव में न तो मैं चुनाव लड़ूंगा और न ही बसपा बसपा सुप्रीमो मायावती चुनाव लड़ेंगी। वह टीम को चुनाव लड़ाएंगे और बसपा इस बार सरकार बनाने जा रही है । उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 400 सीटें तो तब जीतेगी जब उसे 400 उम्मीदवार मिलेंगे।
विज्ञापन
बसपा के पास इस समय उम्मीदवारों की कतार है और एक-एक सीट पर कई-कई उम्मीदवार लाइन में है, जबकि दूसरे दलों के पास उम्मीदवार तक पूरे नहीं है। सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बसपा सभी दलों की पार्टी है और खासतौर से ब्राह्मण वर्ग इस बार बसपा को सपोर्ट कर रहा है। यही कारण है कि 2007 की तरह सोशल इंजीनियरिंग भी जिसे कहा जाता है बसपा सुप्रीमो वही कर रही हैं और 2007 जैसे ही परिणाम इस चुनाव में आने वाले हैं इसके लिए विभिन्न सीटों पर उनकी तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन