{"_id":"61671931d087fc1e4d7c1cbb","slug":"up-elections-mobile-app-made-for-divyang-voters-mapping-of-more-than-10-lakh-divyang-voters-completed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विस चुनाव : दिव्यांग मतदाताओं के लिए बना मोबाइल एप, 10 लाख से अधिक दिव्यांग मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विस चुनाव : दिव्यांग मतदाताओं के लिए बना मोबाइल एप, 10 लाख से अधिक दिव्यांग मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा
Wed, 13 Oct 2021 11:06 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:06 PM IST
सार
दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग ने पर्सन विद् डिस्एबिलिटीज एप बनाया है। एप में दिव्यांग मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र पर मतदान के लिए मिलने वाली सुविधाओं के साथ अन्य जानकारियां मिलेगी।
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग ने पर्सन विद् डिस्एबिलिटीज एप बनाया है। एप में दिव्यांग मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र पर मतदान के लिए मिलने वाली सुविधाओं के साथ अन्य जानकारियां मिलेगी।
विज्ञापन
दिव्यांग मतदाताओं के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक में शुक्ला ने कहा कि 10 लाख से अधिक दिव्यांग मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में 1 से 30 नवंबर तक दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 7, 13, 21 और 28 नवंबर को मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा दिव्यांगों के लिए कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाओं से दिव्यांग मतदाताओं की जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन