फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP elections: Kejriwal's employment guarantee rally on January 2, permission to be held in Ashiyana

यूपी चुनाव : केजरीवाल की रोजगार गारंटी रैली दो जनवरी को, आशियाना में होने वाली रैली को मिली अनुमति

Thu, 30 Dec 2021 12:54 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 30 Dec 2021 12:54 AM IST
सार

संजय सिंह ने कहा है कि महंगाई, बेरोजगारी, बिजली, पानी, शिक्षा व कानून-व्यवस्था और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता परेशान है और बदलाव का मन बना चुकी है। इस रैली में अरविंद केजरीवाल प्रदेश के बेरोजगारों के लिए बड़ी घोषणा करेंगे।

विज्ञापन
UP elections: Kejriwal's employment guarantee rally on January 2, permission to be held in Ashiyana
अरविंद केजरीवाल

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दो जनवरी को आशियाना स्थित स्मृति उपवन में रोजगार गारंटी रैली को संबोधित करेंगे। प्रशासन ने रैली के लिए अनुमति दे दी है। इस रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी की प्रदेश इकाई ने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह को भी चार जिलों का प्रभार दिया गया है। 

विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा है कि महंगाई, बेरोजगारी, बिजली, पानी, शिक्षा व कानून-व्यवस्था और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता परेशान है और बदलाव का मन बना चुकी है। इस रैली में अरविंद केजरीवाल प्रदेश के बेरोजगारों के लिए बड़ी घोषणा करेंगे। इस रैली के बाद पार्टी चुनावी अभियान को तेज करेगी। इस अभियान में बेटियों के साथ हो रहे अपराध, बदहाल कानून-व्यवस्था, चंदा चोरी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को रैली के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने की भी तैयारी करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed