फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Elections: In the launch of BJP's membership campaign, CM Yogi said, BJP has done what it said

यूपी चुनाव : भाजपा के सदस्यता अभियान के शुभांरभ में सीएम योगी बोले, भाजपा ने जो कहा वह कर दिखाया

Fri, 29 Oct 2021 07:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 29 Oct 2021 07:37 PM IST
सार

भाजपा के  सदस्यता अभियान और मेरा परिवार-भाजपा परिवार के शुभांरभ समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 में देश ने एक अंगड़ाई ली तो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में नई राष्ट्रीय चेतना का जागृत हुई।

विज्ञापन
UP Elections: In the launch of BJP's membership campaign, CM Yogi said, BJP has done what it said
अमित शाह और सीएम योगी ने झंडी दिखाकर किया प्रचार वाहन रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने देश व प्रदेश में शासन कर साबित कर दिया है कि वह जो कहती है वही करती है। भाजपा के  सदस्यता अभियान और मेरा परिवार-भाजपा परिवार के शुभांरभ समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा ने गरीब कल्याण योजनाओं से लेकर भारत की एकता और अखंडता के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार किया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा देश की कमान सौंपी तो अयोध्या विवाद को समाप्त कर वहां श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य रामंदिर का निर्माण शुरू कर पांच सौ वर्ष के कलंक को भी साफ किया है। उन्होंने कहा कि पहले हर भारतीय के मन में टीस होती थी कि काश अयोध्या में राम मंदिर बन जाए। अब मंदिर बनता देख हर भारतीय को गौरव की अनुभूति होती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2014 में देश ने एक अंगड़ाई ली तो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में नई राष्ट्रीय चेतना का जागृत हुई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 2014 के बाद शासन की योजनाओं का लाभ  गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं तक पहुंचाया साथ ही भारत और भारतीयता के मूल्यों की पुनर्स्थापना भी की। उन्होंने कहा कि यह तब ही संभव हुआ जब भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ता ने जाति, मत और मजहब की दीवार को तोड़कर और दंगाइयोंको मात देकर पूरी मेहनत के साथ भाजपा की सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि दीपावली पर मेरा परिवार-भाजपा परिवार के जरिये संपर्क का अभियान चलेगा। वहीं अयोध्या का दीपोत्सव और भी अनुपम होगा, पूरा देश और दुनिया दीपोत्सव को देखेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी, पंकज चौधरी, कौशल किशोर, संजीव बालियान, बीएल वर्मा, एसपी सिंह बघेल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा भी मौजूद थे।
विज्ञापन


2022 में फिर 2017 की जीत दोहराने को तैयार है यूपी : केशव
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश 2017 विधानसभा चुनाव का इतिहास दोहराने को तैयार है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आते ही भाजपा को 300 से अधिक सीट मिलना तय हो गया है और विपक्षी दलों के हौंसले पस्त हो गए है। मौर्य ने कहा कि प्रदेश के अगड़े, पिछड़े और दलित सहित सभी वर्ग एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कोई कल्पना नहीं करता था कि यूपी में भाजपा को लोकसभा की 80 में से 73 सीट मिलेगी, लेकिन शाह की कुशल रणनीति से 2014 में भाजपा ने 73 सीट, 2017 में विधानसभा की 325 सीट और 2019 में 64 लोकसभा सीट जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्तर साल की समस्या का सत्तर मिनट में हुई हल : शर्मा
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर की 70 सालों की समस्या को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 70 मिनट में दूर कर दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में  फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में यूपी की स्थिति बदली है। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करते हुए प्रदेश सरकार ने कई क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किए है।


पहले सैफई से सूची आती थी, अब पारदर्शी भर्ती होती है : स्वतंत्र देव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा सरकार के समय सरकारी नौकरियों में सैफई से सूची आती थी वहीं अब योगी सरकार में पारदर्शी तरीके से भर्तियां हो रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है और देश में प्रदेश के प्रति धारणा को बदला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के 60 साल तक हमने राजनीति में सिर्फ परिवार और धर्म सुना था। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हमें राजधर्म सिखाया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को सेवा धर्म और राष्ट्र धर्म सिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed