फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Elections: Former MPs Harendra Malik and Pankaj Malik joined the SP, Akhilesh said – there is not only difference of opinion in the BJP but also the differences

यूपी चुनाव : पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक एवं पंकज मलिक ने सपा की सदस्यता ग्रहण की, अखिलेश बोले- भाजपा में मनभेद ही नहीं मठभेद भी है

Fri, 29 Oct 2021 02:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 29 Oct 2021 02:13 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार जनता ही भाजपा को क्वारंटाइन कर देगी। बोले कि भाजपा सब कुछ चोरी करती है। सपा का गाना 'काम बोलता है' तक की नकल कर डाली।

विज्ञापन
UP Elections: Former MPs Harendra Malik and Pankaj Malik joined the SP, Akhilesh said – there is not only difference of opinion in the BJP but also the differences
पत्रकारों को संबोधित करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा में रंगभेद ही नहीं है बल्कि मठभेद भी है। दोनों इंजन आपस में टकरा रहे हैं। इस बार जनता ने भी ठान लिया है कि भाजपा की सरकार बदल देनी है। शुक्रवार को वह लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि सुना है भाजपा कुछ विधायकों के टिकट काट रही है पर यदि सारे विधायकों के टिकट भी काट दिए जाएं तो भी बीजेपी को जनता इस बार बदल देगी। उन्होंने कहा कि आज किसानों ने यह ठान लिया है कि भाजपा की सरकार को अब बदलना है। कहा कि हमने देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे बनाया यह सोचकर नहीं कि उस पर किसी एक जाति मजहब का व्यक्ति चलेगा । वह सबके लिए बनाया गया है। जबकि भाजपा की नीतियों का सबको पता है। उन्होंने कहा कोरोना काल में जनता के साथ कितनी ज्यादती थी हुई यह सब ने देखा।
विज्ञापन


इस बार जनता ही भाजपा को क्वारंटाइन कर देगी। बोले कि भाजपा सब कुछ चोरी करती है। सपा का गाना 'काम बोलता है' तक की नकल कर डाली। इस मौके पर कांग्रेस से आए पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक एवं उनके पुत्र पूर्व विधायक पंकज मलिक ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हरेंद्र ने कहा कि उन्होंने बंजर जमीन में लंबे समय तक खेती की है। सपा तो ऐसा क्षेत्र है जहां बीज भी अच्छा है, किसान भी अच्छा है और परिस्थितियां भी बेहतर हैं। ऐसे में इस बार सपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed