{"_id":"61df2c3554dac90c702c688d","slug":"up-elections-big-blow-for-those-who-won-in-bad-times-from-congress-aditi-singh-and-rakesh-singh-have-left-before-naresh-saini","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव : खराब दौर में जीतने वालों का कांग्रेस से छिटकना बड़ा झटका, नरेश सैनी से पहले अदिति सिंह और राकेश सिंह कर चुके हैं किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव : खराब दौर में जीतने वालों का कांग्रेस से छिटकना बड़ा झटका, नरेश सैनी से पहले अदिति सिंह और राकेश सिंह कर चुके हैं किनारा
Thu, 13 Jan 2022 12:59 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:59 AM IST
सार
प्रियंका गांधी जहां अपनी गतिविधियों से कांग्रेस को गांव-गांव तक चर्चा में लाने में सफल रही हैं, वहीं कद्दावर नेताओं के पार्टी छोड़ने की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रसे के सबसे खराब दौर में भी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी का परचम लहराने वाले नेताओं का साथ छोड़ना किसी बड़े झटके से कम नहीं माना जा रहा है। बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी जहां बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए, वहीं सहारनपुर से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर का सपा में जाना करीब-करीब तय है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सलाहकार समिति के सदस्य रहे इमरान मसूद के साथ ही मसूद अख्तर 14 जनवरी को सपा ज्वॉइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी जहां अपनी गतिविधियों से कांग्रेस को गांव-गांव तक चर्चा में लाने में सफल रही हैं, वहीं कद्दावर नेताओं के पार्टी छोड़ने की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। 2017 में कांग्रेस के 7 विधायक जीते थे। आजादी के बाद यह कांग्रेस की सबसे खराब परफॉर्मेंस थी। इनमें हरचंद्रपुर से जीते राकेश सिंह और रायबरेली की विधायक अदिति सिंह पहले ही भाजपा के पाले में जा चुकी हैं। बुधवार को इसमें नरेश सैनी के रूप में एक नाम और जुड़ गया।
विज्ञापन
2017 का चुनाव नकुड़ क्षेत्र से मजबूती से लड़े इमरान मसूद सपा में जाने की घोषणा कर चुके हैं। उनके साथ सपा-कांग्रेस गठबंधन से जीते कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर भी उसी राह पर हैं। वहीं, मड़िहान से विधायक रहे ललितेश पति त्रिपाठी, राठ से विधायक रहे गयादीन अनुरागी, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और पूर्व विधायक पंकज मलिक पहले ही कांग्रेस को बाय-बाय कह चुके हैं। पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व विधायक विनोद चंद्र चतुर्वेदी, पूर्व सांसद अनु टंडन और ब्रजेंद्र सिंह भी पार्टी छोड़ने वालों की फेहरिस्त में शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो निकट भविष्य में कांग्रेस के कुछ और नेता पार्टी छोड़कर इस फेहरिस्त को लंबा कर सकते हैं।
विज्ञापन
जो कांग्रेस छोड़ रहे हैं, उनके जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हमारी पार्टी में भी सपा, बसपा और भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शामिल हो रहे हैं। मेरा इतना ही कहना है कि जिसको जाना है, जल्दी चला जाएं।
-नसीमुद्दीन सिद्दीकी, चेयरमैन, कांग्रेस मीडिया विभाग