फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP elections: Asim Arun will become the face of BJP among Jatav society, may contest from Kannauj Sadar

यूपी चुनाव : जाटव समाज के बीच भाजपा का चेहरा बनेंगे असीम अरुण, कन्नौज सदर से लड़ सकते हैं चुनाव

Sun, 16 Jan 2022 07:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 16 Jan 2022 07:40 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बसपा के जाटव वोट बैंक को खींचने के लिए तरह तरह की रणनीति बनाई है। दूसरे चरण में भाजपा ने पहले चरण की अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों को दी गई 19 में से 13 सीटों पर जाटव उम्मीदवार उतारे है।

विज्ञापन
UP elections: Asim Arun will become the face of BJP among Jatav society, may contest from Kannauj Sadar
आईपीएस असीम अरुण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण जाटव समाज के साथ दलितों के बीच भाजपा का चेहरा बनेंगे। भाजपा उन्हें कन्नौज सदर (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ा सकती है। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बसपा के जाटव वोट बैंक को खींचने के लिए तरह तरह की रणनीति बनाई है। पहली रणनीति के तहत उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को इस्तीफा दिलाकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। बेबीरानी तीन महीने से पार्टी के प्रचार में जुटी है। अब उन्हें आगरा ग्रामीण से टिकट देकर चुनाव लड़ाया जा रहा है। दूसरे चरण में भाजपा ने पहले चरण की अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों को दी गई 19 में से 13 सीटों पर जाटव उम्मीदवार उतारे है।
विज्ञापन


तीसरे चरण में रविवार को भाजपा ने पूर्व एडीजी असीम अरुण को भाजपा में शामिल कराया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि असीम अरूण के आने से जाटव समाज में पार्टी के पास प्रभावशाली नेताओं की कमी पूरी होगी। पश्चिमी यूपी और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में जाटव समाज में असीम अरुण का अच्छा प्रभाव है जो पार्टी के लिए उपयोगी होगा। यही वजह है कि पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि असीम अरुण जैसे ईमानदार और बेदाग लोग भाजपा से जुड़ रहे है। इनके जुड़ने से अनुसूचित वर्ग और युवाओं के बीच भाजपा की पैठ बढ़ेगी।  उनके आने से दलित-पिछड़े समाज का एक बड़ा वर्ग भाजपा से जुड़ेगा। उधर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने असीम अरुण को युवाओं के लिए प्रेरणा बताते हुए कहा कि वह अपना लंबा करियर छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि असीम अरुण के पिता श्रीराम अरुण भी यूपी के पुलिस महानिदेशक थे।


बिना दबाव के काम करने का मौका मिला
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में असीम अरुण ने कहा कि बीते पांच वर्ष में पुलिस को बिना किसी दबाव के काम करने का जो अवसर मिला वैसा पहले कभी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने के लिए सीएम योगी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed