फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Elections 2022 This time the least number of candidates as compared to the last five elections

UP Elections 2022: पिछले पांच चुनावों के मुकाबले इस बार सबसे कम प्रत्याशी, पढ़ें किस चुनाव में कितने प्रत्याशी मैदान में

Wed, 23 Feb 2022 08:15 AM IST
शाहरुख खान सैयद यासिर रजा, अमर उजाला, लखनऊ
सैयद यासिर रजा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Feb 2022 08:15 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव 2022 में कुल 4441 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बार सिर्फ चार सीटें ही ऐसी हैं, जहां 15 से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यानी सिर्फ इन चार सीटों पर ही दो बैलेट यूनिट का इस्तेमाल होगा। 

विज्ञापन
UP Elections 2022 This time the least number of candidates as compared to the last five elections
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में इस साल का विधानसभा चुनाव कई मायनों में पहले से अलग है। पिछले चार विधानसभा चुनावों के मुकाबले इस बार सबसे कम प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पहले जहां दर्जनों सीट पर 35-35 उम्मीदवार हुआ करते थे। वहीं, इस बार ऐसी सीटें घट कर महज चार हो गई हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव-2022 में कुल 4441 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बार सिर्फ चार सीटें ही ऐसी हैं, जहां 15 से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यानी सिर्फ इन चार सीटों पर ही दो बैलेट यूनिट का इस्तेमाल होगा। इनमें जौनपुर सदर और प्रयागराज की प्रतापपुर सीट पर 25-25, प्रयागराज की फाफामऊ सीट पर 21 और कौशांबी की सिराथू सीट पर 18 प्रत्याशी हैं। जबकि वर्ष 2017 के चुनाव में ऐसी सीटों की संख्या 37 थी। वहीं, वर्ष 2012 में ऐसी सीटों की संख्या 227 थी, जहां 15 से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन


जहां तक सबसे कम प्रत्याशियों वाली सीटों का सवाल है तो इसमें मैनपुरी की करहल सीट पर सिर्फ तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। मैनपुरी सीट पर चार और अलीगढ़ की इगलास सीट पर पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि वर्ष 2017 में बाराबंकी की हैदरगढ़ सुरक्षित सीट पर तीन और अमरोहा की धनौरा सीट पर चार प्रत्याशी मैदान में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2017 के चुनाव में सबसे अधिक 26 प्रत्याशी आगरा दक्षिण सीट पर थे। वर्ष 2012 में कानपुर की गोविंद नगर सीट पर 34 प्रत्याशी थे। यहां तीन बैलेट यूनिट का इस्तेमाल करना पड़ा था। वहीं, 2007 के चुनाव में लखनऊ की महोना सीट (अब बख्शी का तालाब) से 35 उम्मीदवार मैदान में थे।

किस चुनाव में कितने प्रत्याशी मैदान में

वर्ष    कुल प्रत्याशी    जमानत जब्त    
2002    5,533    4,422
2007    6,086    5,034
2012    6,839    5,760
2017    4,853    3,736
2022    4,441    -----

वर्ष    15 से अधिक प्रत्याशी वाली सीटों की संख्या
2002    114    
2007    155
2012    227
2017    37
2022    04
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed