फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Elections 2022: Since the announcement of the election 207 cases related to fake posts on social media have been registered

UP Elections 2022: चुनाव की घोषणा के बाद से सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट संबंधी 207 मुकदमे दर्ज 

Sat, 05 Feb 2022 09:55 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 05 Feb 2022 09:55 PM IST
सार

डीजीपी मुख्यालय में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल की जिम्मेदारी संभाल रहे राहुल श्रीवास्तव बताते हैं कि सोशल मीडिया पर 10 जनवरी से अब तक 947 शिकायतें आई हैं। इनमें से सर्वाधिक 884 शिकायतें ट्विटर के जरिए, 44 व्हाट्सएप, 7 फेसबुक और 12 शिकायतें अन्य माध्यमों से आई हैं।

विज्ञापन
UP Elections 2022: Since the announcement of the election 207 cases related to fake posts on social media have been registered
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद लगभग 25 दिनों में सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट, आचार संहिता के उल्लंघन व अफवाहें फैलाने के 207 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक मामले ट्विटर पर मिली शिकायतों पर दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल की जिम्मेदारी संभाल रहे राहुल श्रीवास्तव बताते हैं कि सोशल मीडिया पर 10 जनवरी से अब तक 947 शिकायतें आई हैं। इनमें से सर्वाधिक 884 शिकायतें ट्विटर के जरिए, 44 व्हाट्सएप, 7 फेसबुक और 12 शिकायतें अन्य माध्यमों से आई हैं। इनकी जांच के बाद 207 मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। 573 शिकायतों की जांच कराई जा रही है। 140 शिकायतों को निस्तारित कर दिया गया है। जबकि 27 शिकायतें फर्जी पाई गई हैं।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर आने वालीं फर्जी पोस्ट को जांचने के बाद पुलिस की फैक्ट चेक टीम तत्काल इसका खंडन कर कार्रवाई भी कर रही है। वहीं, एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर जिला, रेंज और जोन मुख्यालय से भी मॉनिटरिंग की जा रही है। शिकायत जिस स्तर की है, उसी स्तर की कार्रवाई की जा रही है।

फर्जी वीडियो वायरल करने वालों पर दर्ज हो रहे मुकदमे 

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट की बाढ़ आ गई है। पश्चिमी यूपी में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के नाम से फर्जी ट्वीट वायरल किया जा रहा है। इस मामले में रालोद ने बागपत में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पाकिस्तान के एक वीडियो को गोरखपुर का बताते हुए वायरल किया जा रहा है। इसमें एक लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उस पर तेजाब फेंका गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को अपलोड करने वाली सीमा सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

इसी तरह सीमा सिंह पर हमले की झूठी खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं, जिसका पुलिस की ओर से लगातार खंडन किया जा रहा है। अयोध्या का भी एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जिसमें गोसाईंगंज में भाजपा समर्थकों ने सपा समर्थक की गाड़ियों पर हमला करते हुए दिख रहा है। अयोध्या पुलिस इस घटना की ही खंडन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed