फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: Subhaspa president announces two names, Omprakash Rajbhar will fight from Zahoorabad, fielded son Arvind from Shivpur

UP Election 2022 : सुभासपा अध्यक्ष ने की दो नामों की घोषणा, जहूराबाद से ही लड़ेंगे ओमप्रकाश राजभर, बेटे अरविंद को शिवपुर से मैदान में उतारा

Mon, 31 Jan 2022 07:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 31 Jan 2022 07:06 PM IST
सार

ओमप्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री व सजातीय विरोधी अनिल राजभर के खिलाफ चुनाव मैदान में ताल ठोक  रहे थे। सूत्रों का कहना है कि ओमप्रकाश इस बात को लेकर पशोपेश में थे कि शिवपुर सीट एक तो उनके लिए नई होगी और दूसरा जातीय समीकरण के लिए लिहाज से यह सीट उनके लिए मुफीद नहीं लग रही थी।

विज्ञापन
UP Election 2022: Subhaspa president announces two names, Omprakash Rajbhar will fight from Zahoorabad, fielded son Arvind from Shivpur
वन विभाग के गेस्ट हाउस में ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आखिरकार वाराणसी की शिवपुर सीट से चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। वह अब अपनी ही सीट जहूराबाद से चुनाव मैदान में उतरेंगे। जबकि शिवपुर सीट पर उन्होंने पुत्र अरविंद राजभर पर दांव पर लगाया है। इसकी घोषणा राजभर ने सोमवार को जारी सूची में किया है।

विज्ञापन


इससे पहले ओमप्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री व सजातीय विरोधी अनिल राजभर के खिलाफ चुनाव मैदान में ताल ठोक  रहे थे, लेकिन अब उन्होंने जहूराबाद से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। सूत्रों का कहना है कि ओमप्रकाश इस बात को लेकर पशोपेश में थे कि शिवपुर सीट एक तो उनके लिए नई होगी और दूसरा जातीय समीकरण के लिए लिहाज से यह सीट उनके लिए मुफीद नहीं लग रही थी। ऐसे में अगर चुनाव परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहा तो जहां बतौर पार्टी अध्यक्ष उनकी किरकिरी होगी, वहीं सपा अध्यक्ष की नजर में भी उनका दबदबा प्रभावित होगा। लिहाजा उन्होंने जहूराबाद सीट को अपने लिए सबसे सुरक्षित मानते हुए वहीं से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन


चूंकि ओमप्रकाश पहले से ही शिवपुर सीट पर दावा कर चुके थे, इसलिए सपा ने यह सीट उनके लिए छोड़ दी है। लिहाजा उन्होंने अपने बेटे व पार्टी के महासचिव अरविंद राजभर पर दांव लगाया है। उनके इस रणनीति को लेकर कहा जा रहा है कि अगर चुनाव परिणाम पक्ष में रहा तो उनकी पार्टी का सपा पर दबाव बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed