फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up election 2022: second phase of voting today, 2.02 crore voters will decide the fate of 586 candidates

UP Election 2022: दूसरे चरण का मतदान आज, 2.02 करोड़ मतदाता तय करेंगे 586 प्रत्याशियों का भाग्य

Mon, 14 Feb 2022 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 14 Feb 2022 12:06 AM IST
सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि 1.08 करोड़ पुुरुष, 94 लाख महिला व 1,269 थर्ड जेंडर अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
up election 2022: second phase of voting today, 2.02 crore voters will decide the fate of 586 candidates
ईवीएम(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण की 55 सीटों और उत्तराखंड एवं गोवा की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान होगा। वोट सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे। यूपी में दूसरे चरण में 2.02 करोड़ मतदाता 69 महिला समेत कुल 586 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि 1.08 करोड़ पुुरुष, 94 लाख महिला व 1,269 थर्ड जेंडर अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। इस चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर जिले में वोट पड़ेंगे। इन जिलों में 12,544 मतदान केंद्र और 23,404 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के पालन के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर, मास्क, ग्लब्स, फेस मास्क, थर्मल स्कैनर, फेस शील्ड, पीपीई किट और साबुन-पानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


50 प्रतिशत मतदेय स्थलों का लाइव वेबकास्ट
चुनाव के दौरान 50 प्रतिशत मतदेय स्थलों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। कैमरों के माध्यम से इसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग तीनोें स्तर पर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मिनट के अंदर बदली जाएंगी खराब मशीनें
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास अतिरिक्त ईवीएम होती है। शिकायत मिलने पर अधिकतम 20 मिनट के अंदर उसे बदल दिया जाता है। पहले चरण के चुनाव में भी 20 मिनट से अधिक देर तक किसी भी केंद्र पर चुनाव प्रभावित नहीं हुआ।

मतदाताओं की सहूलियत का पूरा ध्यान
दूसरे चरण में कुल 252 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। जिलों में वालंटियर भी रहेंगे जो मतदाताओं की मदद करेंगे। महिलाओं को चुनाव के लिए आक र्षित करने के लिए 127 पिंक बूथ बने हैं।
 
8 विधानसभा क्षेत्र संवेदनशील
अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में जिन नौ जिलों में चुनाव होने हैं उनमें 8 विधानसभा क्षेत्र नगीना, धामपुर, बिजनौर, असमोली, संभल, देवबंद, रामपुर मनिहारन व गंगोह को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।


बरेली में एयर एम्बुलेंस, मुरादाबाद में हेलिकॉप्टर
दूसरे चरण के चुनाव में आपात स्थिति से निपटने की भी व्यवस्था पुलिस की ओर से की गई है। बरेली में एयर एम्बुलेंस उपलब्ध रहेगी। जबकि हेलिकॉप्टर मुरादाबाद में उपलब्ध रहेगा।

पुलिस प्रशासन की व्यवस्था
अर्ध सैनिक बल    794 कंपनी
निरीक्षक-उप निरीक्षक    6860
मुख्य आरक्षी व आरक्षी    54670
पीएसी    18 कंपनी 
होमगार्ड    43397
पीआरडी    930
चौकीदार    7746
वरिष्ठ सामान्य प्रेक्षक    1
सामान्य प्रेक्षक    51
वरिष्ठ सामान्य पुलिस प्रेक्षक    1
पुलिस प्रेक्षक    9
वरिष्ठ व्यय प्रेक्षक    2
व्यय प्रेक्षक    17
सेक्टर मजिस्ट्रेट    1793
जोनल मजिस्ट्रेट    220
स्टैटिक मजिस्ट्रेट    109
माइक्रो ऑब्जर्वर    2806

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed